Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
उत्तराखण्ड

वार्डों में संपत्ति पर कर वसूली अगले हफ्ते से होगी शुरू

सीमा विस्तार के बाद 72 ग्राम सभाओं को शहरी क्षेत्र में शामिल कर बने 32 वार्डों में संपत्ति पर व्यवसायिक कर वसूली अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी हो रही। नगर निगम ने नए वार्डों में व्यवसायिक संपत्ति पर कर की जो दरें तय की थीं, उसकी रिपोर्ट इस हफ्ते के अंत तक महापौर व नगर आयुक्त को दी जा सकती है।

छह सदस्यीय कमेटी को यह जिम्मा सौंपा गया था कि वह भवन कर की दरें तय करने के साथ ही आपत्ति निस्तारण कर अंतिम रिपोर्ट दे। नए वार्डों में सड़क व गलियों की लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से ही भवन कर की दरें तय की गई हैं।

राज्य सरकार ने नए वार्डों में आवासीय भवन कर को दस साल की छूट दी हुई है, जबकि व्यवसायिक भवनों को लेकर राहत नहीं दी थी। इस पर नगर निगम ने सभी नए वार्ड में व्यवसायिक संपत्ति का चिह्निकरण किया और अब उन पर कर आरोपित किया जाना है।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नए 32 वार्डों में व्यवसायिक भवन कर की दरें तय करने के लिए निगम की छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। उपनगर आयुक्त सोनिया पंत की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल व अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर समेत भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली और ड्राफ्ट्समैन चंद्र प्रकाश आहूजा को सदस्य बनाया गया था।

कमेटी में भवन कर अधीक्षक-द्वितीय पूनम रावत को सदस्य सचिव हैं। कमेटी ने भवन कर की दरें तय कीं और फिर इन पर आपत्तियों की सुनवाई की। अब अंतिम रिपोर्ट को भी तैयार कर लिया गया है। महापौर एवं नगर आयुक्त की अनुमति के बाद अगले हफ्ते से नए वार्डों में व्यवसायिक भवनों से कर की वसूली शुरू हो जाएगी।

इस तरह लागू होंगी भवन कर की दरें

नगर आयुक्त पांडेय ने बताया कि वार्डों में व्यवसायिक भवनों को पक्का व कच्चा भवन की श्रेणी में बांटा गया है। निगम की ओर से व्यवसायिक प्लॉट को भी परिधि में लिया गया है। सड़क की चौड़ाई के आधार पर दरें तय की गई हैं।

नगर आयुक्त पांडेय ने बताया कि मालसी वार्ड में पक्के भवन पर 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क पर 1.50 रुपये प्रति वर्ग फीट दर लगाई गई है। इसी वार्ड में 12 से 24 मीटर सड़क पर 1.86 व 24 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर 2.24 रुपये प्रति वर्ग फीट दर तय है।

सबसे कम दरें चंद्रबनी व आरकेडिया वार्ड में

छह सदस्यीय कमेटी ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें भवन कर की सबसे कम दर आरकेडिया-एक व आरकेडिया-दो वार्ड में रहेंगी। चंद्रबनी वार्ड में भी दरों को कम ही रखा गया है। डांडा लखौंड वार्ड के साथ ही आमवाला तरला, ननूरखेड़ा, मोहकमपुर, मियांवाला, भारूवाला ग्रांट, बंजारावाला, मोथरोवाला, मोहब्बेवाला, नत्थनपुर-एक, नत्थनपुर-दो और मालसी में भवन कर की दरें अधिक रखी गई हैं।

इन वार्डों पर लगेगा टैक्स 

मालसी, विजयपुर, रांझावाला, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा लखौड़, आमवाला तरला, ननूरखेड़ा, लाडपुर, नेहरू ग्राम, डोभाल चौक, रायपुर, मोहकमपुर, मियांवाला, भारूवाला ग्रांट, बंजारावला, मोथरोवाला, सेवलाकलां, पित्थूवाला, मेहूंवाला, हरभजवाला, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी, आरकेडिया-एक, आरकेडिया-दो, नत्थनपुर-एक, नत्थनपुर-दो, नवादा, हर्रावाला, बालावाला, नकरौंदा, नथुआवाला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!