Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँ

भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने देश के आर्थिक हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दुनिया भर में पिछली कई तिमाहियों से आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालांकि, बकौल शाह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्थिति को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल कर रही हैं। देश की आर्थिक राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने इस बात को खारिज किया कि भाजपा नीत सरकार आर्थिक मुद्दों और GDP वृद्धि दर की कम होती रफ्तार से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए Citizenship Amendment Act (CAA) लेकर आई है।

वैश्विक सुस्ती का असर भारत पर

शाह ने आर्थिक सुस्ती के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ”जहां तक अर्थव्यवस्था का सवाल है, मैंने कई बार कहा है कि वैश्विक स्तर पर सुस्ती है, जिसका असर भारत पर भी देखने को मिला है।”

सीतारमण कर रहीं अच्छा काम 

देश के गृह मंत्री ने कहा कि सीतारमण अर्थव्यवस्था को बहुत अच्छे ढंग से हैंडल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने कर संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। शाह ने कहा कि इस महीने भी कर संग्रह बेहतर होता दिख रहा है।

देश की GDP छह साल के न्यूनतम स्तर पर

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटकर 4.5 फीसद पर रह गई। मैन्यूफैक्चरिंग आउटपुट, कंज्यूमर डिमांड में कमी के साथ कमजोर निजी निवेश के कारण देश की आर्थिक वृद्धि में यह कमी आई है। दूसरी तिमाही में जीडीपी के छह साल से भी अधिक समय के निचले स्तर पर आने के बाद RBI ने वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी वृद्धि के अनुमान को हाल में 6.1 फीसद से घटाकर पांच फीसद कर दिया। हालांकि, बढ़ती महंगाई ने केंद्रीय बैंक को साल में लगातार छठी बार रेपो रेट में कमी से रोक दिया। केंद्रीय बैंक इस साल अब तक रेपो रेट में 1.35 फीसद की कटौती कर चुका है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *