Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

47 गाँवों के लोगों की क‍िस्‍मत बदलेगा मुख्यमंत्री योगी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट ‘तरकुलानी रेग्युलेटर’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ड्रीम प्रोजेक्ट तरकुलानी रेग्युलेटर 47 गांवों के 32 हजार लोगों के जीवन में नया बदलाव लेकर आया है। साल भर में चार महीने तक डूबे रहने वाले इन गाँवों के करीब सात हजार 13 एकड़ खेतों में अब जल जमाव से मुक्ति मिल जाएगी और यहां के किसान भी अब साल में दो फसल बो और काट सकेंगे। करीब 85 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना का मुख्य कार्य पूरा हो चुका है।

गोरखपुर से सटे 47 गांवों के किसान जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण केवल एक फसल ही अपने खेतों में बोते थे। बरसात के समय यहां पानी भर जाता था और लंबे समय तक रहता था। सांसद रहते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस क्षेत्र की स्थिति बदलने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद ही उन्होंने तरकुलानी में रेग्युलेटर का प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की और इसका निर्माण भी शुरू हो गया। रेग्युलेटर का पंप हाउस बनकर तैयार है और अब आसानी से शहर के कुछ हिस्सों सहित इन गांवों का पानी गोर्रा नाला के जरिए बाहर निकल जाएगा। खेतों में पानी न लगने से लोग अब आसानी से दोनों फसल बो सकेंगे।

इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा भी की। पिछले 16 महीने से कोरोना महामारी के कारण विकास योजनाओं की प्रगति पर विपरीत असर पड़ा है। इस बीच दो लहर झेलने के बावजूद स‍िंचाई विभाग ने इस काम को पूरा कर लिया।

सदर तहसील में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित मलौनी तटबंध के किलोमीटर 30.30 पर तरकुलानी रेग्युलेटर के निकट यह पंङ्क्षपग स्टेशन बनाया गया है। इससे 300 क्यूसेक पानी बाहर निकाला जा सकता है। इसमें 30 क्यूसेक के 11 पंप जबकि 10 क्यूसेक के 10 पंप लगाए गए हैं।

10 जून 2017 को केंद्रीय जल आयोग ने इस परियोजना को स्वीकृत किया था और एक फरवरी 2018 को काम शुरू हो गया। 15 जून 2021 को पंङ्क्षपग स्टेशन का काम पूरा किया जा चुका है। नाले में 71 मीटर जलस्तर रहने पर पंप‍िंंग शुरू होगी और 74 मीटर तक जारी रखी जाएगी। 71 मीटर होने पर 10 क्यूसेक के तीन पंप चलेंगे जबकि 74 मीटर के करीब जलस्तर होने पर 300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!