Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साइना ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हाने वाली बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की नजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करिश्माई प्रदर्शन पर जरूर रहती है।

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के 75 में से 67 सीट जीतने पर साइना नेहवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने इसके लिए एक ट्वीट किया है।

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी है। साइना नेहवाल ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत के लिए दिल से बधाई, योगी आदित्यनाथ सर।

बैडमिंटन चैंपियन ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई सीएम योगी आदित्यनाथ सर। कभी राजनीति से कोसों दूर रहने वाली हरियाणा की मूल निवासी साइना नेहवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा की सदस्यता ली थी।

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर बधाई दी है। योगी को साइना की बधाई राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को रास नहीं आई है।

उन्होंने साइना को ‘सरकारी शटलर’ कह कर उन पर कटाक्ष किया है। जयंत ने ट्वीट कर कहा कि सरकारी शटलर जनादेश को कुचलने के भाजपा के कौशल को पहचानती हैं। अपने निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले वाले सेलेब्रिटी लोगों पर मतदाताओं को हल्का ड्राप शाट खेलने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के परिणाम में भाजपा ने 75 में से 67 सीट पर कब्जा जमाया है। शनिवार को भी 53 जिलों में चुनाव था और शाम तक सभी के परिणाम आ गए थे। एटा, बलिया, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बागपत, जौनपुर और प्रतापगढ़ को छोड़कर अन्य सभी जिलों में भाजपा ने जीत दर्ज की।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों ने एटा, बलिया, आजमगढ़ व संतकबीरनगर में जीत हासिल की। इनको इटावा की सीट निर्विरोध मिली थी। जौनपुर में निर्दलीय श्रीकला रेड्डी सिंह, बागपत में आरएलडी ममता किशोर और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की उम्मीदवार माधुरी पटेल की जीत हुई है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!