Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
देश

बांडीपोरा के रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी

श्रीनगर, कश्मीर में गूंजते राष्ट्रभक्ति के गीत, हर घर पर लहराता तिरंगा और हिंदोस्तान जिंदाबाद के गूंजते नारे सुन आतंकवादी बौखला-से गए हैं। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में खलल डालने के लिए आतंकवादी किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लोगों में दहशत पैदा करने के इरादे से आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग के तहत दूसरे राज्य के गरीब श्रमिक नौजवान की जान ले ली। हत्या की यह घटना कश्मीर के बांडीपोरा जिले की है। इस वर्ष अब तक आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग के तहत कश्मीर में 25 लोगों की हत्या की है।

बांडीपोरा के सोदनारा सुबल में रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी। श्रमिक की पहचान मोहम्मद अमरेज 19 पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मधेपुरा बेसरह बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस आतंकवादियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

अमरेज के साथ रह रहे उसके भाई ने बताया कि यह घटना वीरवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग 12:20 बजे की है। फायरिंग की आवाज सुनकर हमारी नींद खुल गई। हमें लगा कि बाहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अचानक मेरी नजर पड़ी की अमरेज उनके साथ नहीं है। पहले तो लगा कि वह शौचालय गया होगा परंतु जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो हम दोनों उसे देखने के लिए बाहर गए। बाहर प्रांगण में अमरेज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। हमने आसपास के लोगों को जगाया और इस बीच पुलिस को भी सूचित कर दिया। उसे हाजिन अस्पताल ले जाया गया। उसकी सांसें चल रही थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्किम्स अस्पताल रेफर किया परंतु उसने जख्मों का ताव न सहते हुए अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। कश्मीर जोन पुलिस ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए मामले से संबंधित सभी जानकारी ट्विटर पर साझा की है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

आपको बता दें कि आतंकवादी इससे पहले भी कश्मीर में टारगेट किलिंग करते रहे हैं। इस वर्ष कश्मीर मेंं टारगेट किलिंग करते हुए आतंकवादियों ने 25 लोगों की जान ली है। हालांकि, इन हत्याओं में शामिल अधिकतर आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!