Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री धामी ने देर सांय खटीमा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास मे मातृशक्ति के योगदान को सराहा

आज देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश दे रहा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2022, गुरुवार, खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सांय को खटीमा में आयोजित रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बाँधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन का इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इन आजादी के 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी तरक्की की है, हमने एक-एक करके उपलब्धियाँ हासिल की हैं, देश आगे बढ़ा है, ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ा है, उन सब को संजोए रखने का भी यह अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के हजारों कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे और यह अमृत काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जायेगा। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारे युवाओं के सबल कन्धों पर देश को दिशा देने का दायित्व होगा। प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में पिछले आठ वर्षो से हमने भारत को एक नई पहचान दी है, आज हम कई क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, क्योकि आज भारत के पास ऐसा नेतृत्व है जिसने हमारे अन्दर एक विश्वास तथा आशा की नई किरण पैदा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिस भारत की कल्पना करते थे, हम उसी दिशा में जा रहे हैं, हम अपने पुराने वैभव की ओर लौट रहे हैं। इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। जिस भारत को गढ़ने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है, अगले 25 सालों में हमारा देश दुनिया का सिरमौर बनेगा, आने वाले समय में हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें हमारे देश ने तरक्की न की हो। हमारे इस विकास की नई गाथा में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। आज देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश दे रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!