Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन को लिया आड़े हाथों, कहा- ‘व्‍यर्थ नहीं जाएगा गलवन के शहीद जवानों का बलिदान’

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। सेना दिवस के मौके पर आर्मी डे परेड को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने देश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गलवान में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव चल रहा है। बार्डर की स्थिति में बदलाव की कोशिश करने पर उचित जवाब दिया गया है और आगे भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सीमा पर हालात पिछले साल से बेहतर है।

सेना प्रमुख ने चीन और पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए नरवणे ने चेताया कि कोई भी भारतीय सेना के सब्र की परीक्षा न ले। उन्होंने कहा कि सेना चीन के साथ विवाद को बातचीत और राजनीतिक स्तर पर हल करने की कोशिश कर रही है लेकिन किसी को सेना के धैर्य की परीक्षा लेने की गलती नहीं करनी चाहिए, नहीं तो अंजाम बुरे होंगे।

सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि भारतीय सेना ने इस साल 200 से ज्यादा आतंकी मारे हैं, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि 300 से 400 आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में लांचिंग पैड पर बैठे हैं। इस साल सीजफायर उल्लंघन के मामलों में 44% इजाफा हुआ है जो पाक की नापाक हरकतों को दर्शाता है।

चीन के साथ 14वीं बैठक रही सकारात्मक

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि पिछले साल चीन के तनाव के कारण सेना के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति थी और हाल ही में हुई 14वीं बैठक में स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कई बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!