Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू से लड़ेंगे चुनाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस के सपा-रालोद गठबंधन और फिर बसपा की सूची आने के बाद सभी की निगाह उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची पर लगी थी। भाजपा ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित किबीजेपी ने कुल 105 सीटों पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इस बार 21 नए प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है।

भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली में शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में पहले तथा दूसरे चरण के चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों का नाम जारी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर तथा केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज के सिराथू से प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी (322) से भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट (251) से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी शनिवार को तय हो गई है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से से उतारने की तैयारी थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि पहले तथा दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची आज जारी होगी। भाजपा ने लखनऊ के साथ ही नई दिल्ली में प्रत्याशियों को लेकर काफी मंथन किया है। उनके साथ भाजपा मुख्यालय के प्रभारी राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सूची जारी की।

गाजियाबाद से अतुल गर्ग, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, मीरापुर से प्रशांत गुर्जर, कैराना से मृगांका सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, अतरौली से संदीप सिंह, खतौली से विक्रम सिंह सैनी, थाना भवन से सुरेश राणा, मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल से नरेन्द्र कश्यप, छाता से लक्ष्मीनारायण चौधरी, बुढ़ाना से उमेश मलिक से टिकट दिया गया है।

भाजपा उत्तर प्रदेश की पहली सूची की कुछ खास बातें

105 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया

20 जगहों पर उम्मीदवार बदले गये

21 नये उम्मीदवारों को टिकट दिया

10 महिलाओं को टिकट

44 ओबीसी

19 एससी

10 महिलाएँ

छाता – चौधरी लक्ष्मी नारायण

गोवर्धन- ठाकुर श्याम सिंह

एत्मादपुर – डॉo धर्मपाल सिंह

आगरा कैंट- जीएस धर्मेश

मथुरा – श्रीकांत शर्मा

कैराना – मृगांका सिंह

बुढ़ाना – उमेश मलिक

मुजफ्फरनगर – कपिल देव अग्रवाल

सिवालखास – मुनेंद्र पाल सिंह

सरधना – संगीम सोम

थाना भवन – सुरेश राणा 

मेरठ – कमल दत्त शर्मा

बड़ौत – केपी मलिक

लोनी – नंदकिशोर गुर्जर

साहिबाबाद – सुनील शर्मा

गाजियाबाद – अतुल गर्ग

चरथावल – सपना कश्यप

मुरादनगर – अजीत पाल त्यागी

नोएडा – पंकज सिंह

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!