Breaking News :
>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

टीए बिल घोटाला: सीएम कार्यालय से आए फोन पर पास किए बिल

रुद्रपुर: स्वास्थ्य विभाग के लाखों के टीए बिल घोटाले में एसआइटी ने तत्कालीन सीएमओ से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने सीएम कार्यालय से आए फोन के बाद बिल पास करने की बात कबूल की। बाद में एसआइटी ने उनके बयान दर्ज किए।

2015 में स्वास्थ्य विभाग में 83 लाख रुपये का टीए बिल घोटाला सामने आया था। इस पर पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। बाद में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने शासन के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया था।

जांच मिलने के बाद एसआइटी ने सीएमओ कार्यालय और ट्रेजरी समेत अन्य संबंधित विभागों से टीए बिल के दस्तावेज कब्जे में लिए थे। सचिवालय और महालेखाकार कार्यालय से दस्तावेज मिलने के बाद एसआइटी ने जांच की तो मामले में तत्कालीन सीएमओ डॉ. राकेश कुमार सिन्हा समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्य मिले।

इस पर एसआइटी ने तत्कालीन सीएमओ डॉ. सिन्हा से पूछताछ की। पूछताछ में डॉ. सिन्हा ने अपना पक्ष भी रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिल सीएम कार्यालय से आए फोन पर पास किए गए थे। बाद में एसआइटी ने उनके बयान दर्ज किए। एसआइटी के मुताबिक जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के दो अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

एजेंसी संचालक ने गिरफ्तारी पर लिया स्टे

टीए बिल घोटाले में ट्रेवल्स एजेंसी संचालक सुशील उनियाल की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि होने पर एसआइटी ने उसकी गिरफ्तारी को देहरादून में दबिश भी दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि, एक टीम अभी भी एजेंसी संचालक सुशील की तलाश कर रही है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित एजेंसी संचालक ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है।

तत्कालीन ओएसडी के हस्ताक्षर एफएसएल भेजे

एसआइटी के राडार पर तत्कालीन सीएम के ओएसडी भी आ गए हैं। एसआइटी ने टीए बिलों में किए गए हस्ताक्षरों से मिलान को ओएसडी का हस्तलेख और हस्ताक्षर लेकर जांच को एफएसएल भेज दिया है।

वर्ष 2013-14 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भ्रमण किया था। भ्रमण कार्यक्रम के बाद टीए बिल पास करने के लिए तत्कालीन सीएम के ओएसडी के फर्जी हस्ताक्षर, पैड और मोहर लगाकर काला टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी देहरादून के नाम पर बिल प्रमाणित किया गया था।

तत्कालीन सीएमओ ने पास कर बिल ट्रेजरी भेज दिए थे। वहां से ड्राफ्ट और चेक के जरिये रकम काला टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक सुशील उनियाल को मिली थी। मामले में एसआइटी ने उत्तम सिंह रावत से पूछताछ की तो उन्होंने हस्ताक्षर अपने होने से इन्कार कर दिया था। इस पर इन्हें जांच के लिए एफएसएल देहरादून भेजा गया है।
एसआइटी के मुताबिक वर्तमान में रावत टिहरी में शिक्षक हैं। एसएसपी सदानंद दाते के अनुसार घोटाले की जांच जारी है। जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन सीएमओ से पूछताछ की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!