Breaking News :
>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
उत्तराखण्ड

प्रेमनगर बाजार में फिर होने लगा अतिक्रमण, फुटपाथ पर सजने लगी दुकानें

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में ध्वस्तीकरण के बाद कई जगह फिर अतिक्रमण होने लगा है। खासकर हटाए गए बाजार में लोग अस्थायी रूप से कच्चे खोखे बनाकर दुकान लगाने लगे हैं। इससे बाजार में फिर अव्यवस्थाएं नजर आने लगी है।

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की ओर से प्रेमनगर बाजार में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में कच्चे और पक्के भवन ध्वस्त किए गए। अभी एक पखवाड़ा भी नहीं बीता कि बाजार में दोबारा अतिक्रमण होने लगा है।

यहां बाजार में लोगों ने कच्चे टिनशेड और फुटपाथ पर दुकानें सजाने शुरू कर दी हैं। खासकर ठाकुरपुर रोड पर स्थिति ज्यादा खराब दिख रही है। यहां बाजार में सड़क तक दुकान सजने से आवाजाही करने में भी लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही है।
इसे लेकर लोगों ने जिलाधिकारी और कैंट बोर्ड को लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई है। लोगों ने कहा कि अभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी भी नहीं हुई कि दोबारा अतिक्रमण होने लगा है।

इधर, जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दोबारा न होने पाए अतिक्रमण: न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह

देहरादून को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर निर्णय देने वाली नैनीताल हाई कोर्ट की खंडपीठ के जज न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि सरकार के साथ आम लोगों की जिम्मेदारी है कि जहां से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हा पाए।

भवन सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने न्याय प्रक्रिया में जीरो टॉलरेंस के साथ ही जजों और अधिवक्ताओं के काम के तरीकों पर भी अपनी राय रखी।

नैनीताल हाई कोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल सिंह अधिवक्ताओं के विशेष आग्रह पर सोमवार को देहरादून बार एसोसिएशन भवन पहुंचे थे। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व सचिव अनिल शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसलों के बारे में भी विस्तार से बताया।
अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि हाल के दिनों में अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई से लोगों को काफी फायदा हुआ है। कोशिश की जानी चाहिए की यह व्यवस्था आगे भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे ज्यादा भार च्यूडिशरी के कंधों पर है। वकीलों की जिम्मेदारी है कि कानून के दायरे में रह कर न्याय को साबित करें।

अधिवक्ता सीमा में बंधकर काम न करें। इसके लिए केस का पहले अच्छी तरह से अध्ययन करें और जानकारी जुटाएं। किसी खास का केस ही लडऩे का टैग अपने ऊपर नहीं लगने देना चाहिए। हर क्षेत्र में काम करना चाहिए। इससे काम करने की क्षमता और ज्ञान बढ़ेगा। न्याय के मंदिर में साफ-सुथरा काम होना चाहिए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
दोबारा होने लगा है अतिक्रमण

हाई कोर्ट के आदेश पर दून के कई हिस्सों में प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लेकिन, हाल के दिनों में आम लोगों की ओर से अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया गया कि जहां से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां फिर से लोग अतिक्रमण करने लगे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!