Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
उत्तराखण्ड

लापरवाही बरतने पर सुपरवाइजर पर गिरी गाज, सस्पेंड; डॉक्टर को नोटिस

देहरादून: नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के भी अजब कारनामे हैं। शहर में सफाई को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती पर जिलाधिकारी से लेकर नगर आयुक्त और साठ पर्यवेक्षक रात-दिन एक किए हुए हैं और नगर निगम के कुछ अधिकारियों की इसकी परवाह ही नहीं। ताजा मामला बहल चौक का सामने आया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन व नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे बहल चौक पर आवारा पशु हटाने के लिए नगर निगम की टीम आने का इंतजार करते रहे और जिम्मेदार पहुंचे ही नहीं। जो आए वे भी काम पूरा किए बिना निकल लिए। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने वरिष्ठ नगर पशु चिकित्साधिकारी डा. वी सती का स्पष्टीकरण तलब किया है और फोन नहीं उठाने पर एक सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। इस लापरवाही पर विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

हाईकोर्ट से मिली दो दिन की मोहलत के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीमों के पर्यवेक्षकों ने बुधवार को भी वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। दूसरी ओर, नगर आयुक्त ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के आलोक में जब नौ सितंबर को शहर में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा था, उस दौरान बहल चौक पर आवारा पशुओं को देखकर जिलाधिकारी ने उन्हें हटाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने इसका जिम्मा वरिष्ठ नगर पशु चिकित्साधिकारी डा. सती को सौंपा। जब शाम को जिलाधिकारी और नगर आयुक्त दोबारा बहल चौक पहुंचे तो डा. सती वहां नहीं मिले, न ही उनकी टीम का कोई सदस्य। आवारा पशु भी वहीं थे। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को लापरवाह अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी संबंध में नगर आयुक्त ने बुधवार को डा. सती को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।

अपने जवाब में डा. सती ने बताया कि उस दिन उन्होंने तीन सुपरवाइजरों ललित सिंह, लक्ष्मीचंद और योगेश को फोन कर मौके पर आने को कहा। ललित तो शाम को छह बजे वहां पहुंचा, जबकि योगेश से फोन पर संपर्क ही नहीं हुआ। लक्ष्मीचंद से संपर्क हुआ लेकिन वह नहीं आया। इतना ही नहीं बार-बार कॉल करने के बावजूद लक्ष्मीचंद ने कॉल नहीं उठाई। सुपरवाइजर लक्ष्मीचंद के खिलाफ पहले भी शिकायतें आ चुकी हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने लक्ष्मीचंद को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए और बाकी दोनों सुपरवाइजरों को चेतावनी पत्र जारी किया।

यहां चला सफाई अभियान 

पंचायती मंदिर, चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा, जैन कालोनी, मालियान मोहल्ला, बंगाली कोठी, त्यागी रोड, रीठामंडी, पथरीबाग, भंडारीबाग, संजय कालोनी, भगत सिंह कालोनी, शीतला विहार, प्रगति विहार, ऋषि आश्रम व गऊघाट आदि।

पॉलिथीन पर 235 चालान 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुद्धि लाल ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम के सभी साठ वार्डों में पॉलिथीन मुक्त अभियान के लिए तैनात पर्यवेक्षकों ने बुधवार को 235 प्रतिष्ठानों के चालान किए। इस दौरान 48,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

बैनर, पोस्टर व मलबा हटाया

अभियान के तहत अधिशासी अभियंता रचना पायल के निर्देशन में टीम ने घंटाघर से चकराता रोड, बल्लूपुर चौक तक कुल 16 स्थान से सड़क किनारे फैले मलबे को हटाया। भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप के निर्देशन में टीमों ने शहरभर में चार होर्डिंग और 550 अवैध बैनर-पोस्टर हटाए। वहीं, 22 ट्राली, तीन डंपर, तीन जेसीबी, लोडर द्वारा लगभग 270 मीट्रिक टन कूड़ा उठान किया गया। साथ ही चार गोवंश के साथ कुल 17 आवारा पशुओं को कांजी हाउस भेजा गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!