Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

द्रोणनगरी में गणेश उत्सव की धूम, विधि-विधान से करें प्रतिमा की स्थापना

देहरादून: गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में हर्षोल्लास का माहौल है। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। बाजारों में लोग गणेश जी की प्रतिमाओं की खरीददारी कर रहे हैं। गुरुवार को विभिन्न मंदिर समितियों, क्षेत्रवासियों और संगठनों की ओर से गणेश प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालने के बाद उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए आकर्षक साज-सज्जा भी की गई है। विभिन्न तरह के फूलों और रोशनी से पंडाल सजाए गए हैं। घरों और मंदिरों में साफ-सफाई कर रंगोली बनाई जा रही है। 10 दिन चलने वाले उत्सव के बाद अनंत चतुर्थी के दिन गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

मुंबई से मंगाई गणपति की प्रतिमा 

मोती बाजार युवा समिति की ओर से गणेश उत्सव के लिए विशेष रूप से मुंबई से भगवान गणेश जी की छह फुट की प्रतिमा मंगाई गई है। समति के तरुण मारवाह और विशाल कुमार ने बताया कि प्रतिमा की कीमत 35 हजार रुपये है। भव्य शोभायात्रा के बाद गुरुवार को इन्हें स्थापित किया जाएगा। समिति के राकेश गिहारा ने बताया कि दस दिन तक रोजाना शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

यहां-यहां मनाया जाएगा उत्सव 

गणपति युवा संगठन समिति की ओर से डांडीपुर, मन्नूगंज मनाया जाएगा। वहीं मालियान मोहल्ला समिति, सर्राफा मंडल देहरादून, गणेश उत्सव समिति धामावाला की ओर से उत्सव को पंडाल सजाए गए हैं। गणेश उत्सव समिति पटेल नगर और नागेश्वर महादेव मंदिर समति पटेलनगर की ओर से कलश यात्रा के बाद गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पृथ्वीनाथ मंदिर में भी गणेश मूर्ति की सुबह के समय विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

विधि-विधान से करें स्थापना 

ज्योतिषाचार्य डॉ. संतोष खंडूड़ी के अनुसार स्थापना के लिए सुबह 10:40 से दोपहर 2:51 बजे तक का समय उत्तम है। स्थापना के समय यह ध्यान रखें कि गणेश जी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो। लाल कपड़े या केले के पत्ते पर उन्हें स्थापित करें। धूप-दीप दिखाकर लाल सिंदूर, पान का पत्ता, सुपारी, मोदक और लड्डू चढ़ाएं। इस दौरान ऊं गं गणपतये नम: का 21 या 108 बार जाप करें। चंदन, अक्षत, दूर्बा अर्पित करें। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *