Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत मामले में अब मैनेजर रेशमा शेट्टी से 5 घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2020, शनिवार। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बॉलीवुड की कई बड़े टैलेंट मैनेजरों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैंl ताजा बयान रेशमा शेट्टी का दर्ज किया गया हैंl मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उनसे पूछताछ की हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून की सुबह आत्महत्या से हुई। अभिनेता की आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए जांच जारी है। शुक्रवार 10 जुलाई को मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के रेशमा शेट्टी से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार उनसे चार से पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके बयान का विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है।

रेशमा शेट्टी ने सलमान खान, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड ए लिस्टर्स के साथ काम किया हैl वह उनके द्वारा किए जाने वाले प्रमुख विज्ञापनों के लिए भी जिम्मेदार हैं। बॉलीवुड की प्रमुख टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स की मुखिया रेशमा शेट्टी सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन के पीछे का दिमाग भी थीं। उन्होंने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस और कई फिल्मों के माध्यम से सलमान को कई करोड़ के सौदें दिलाने में मदद की। हालांकि 2018 में वह अलग हो गई। तब से रेशमा शेट्टी अक्षय कुमार के काम की देखभाल कर रही हैं। उनके अलावा वह कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और कई अन्य प्रमुख सितारों का भी काम संभालती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस अब तक 35 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जिन लोगों से पूछताछ की गई है, उनमें दिवंगत अभिनेता के परिवार के सदस्य, मित्र, सहकर्मी और वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने उनके साथ काम किया था। उनके अलावा बॉलीवुड पोर्टल्स के लिए काम करने वाले कुछ पत्रकारों से पूछताछ की गई है और पुलिस ने उन स्रोतों के बारे में जानकारी है जिनके माध्यम से कहानियां लिखी गई थीं। दिवंगत सुशांत के दोस्तों के अनुसार उनके बारे में प्रसारित कुछ कहानियों का उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। अभिनेता उन्हें पढ़ने के बाद परेशान लग रहे थे।

बयानों से यह भी पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत अक्सर महसूस करते थे कि कोई उन्हें निशाना बना रहा है और उनकी छवि और करियर को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। अभिनेता को 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर लटका पाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!