Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल में, अगस्त में हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2020, शनिवार। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उसकी कैबिनेट का पहला विस्तार होने वाला है। यह कैबिनेट विस्तार सावन के अंत में होने वाला है। सावन तीन अगस्त को खत्म हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार अगस्त के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। भाजपा का मानना है कि सावन के समापन पर कैबिनेट विस्तार के लिए शुभ घड़ी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 57 मंत्रियों के साथ 30 मई, 2019 को दोबारा पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नियमों के मुताबिक लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या का 15 प्रतिशत ही मंत्रिमंडल हो सकता है। इस लिहाज से केंद्र सरकार में कुल 81 मंत्री नियुक्त हो सकते हैं। पिछली मोदी सरकार में कुल 70 मंत्री थे। इन हालात में माना जा रहा है कि पीएम मोदी कम से कम 13 और नए मंत्रियों को नियुक्त कर सकते हैं।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जून में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संघ के दूसरे बड़े नेता कृष्णगोपाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संगठन के महासचिव बीएल संतोष मिले थे। कृष्णगोपाल ही संघ और भाजपा के बीच तालमेल देखते हैं। एक भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा नेता नड्डा की टीम की एक सूची तैयार है। इससे तय होगा कि कौन लोग संगठन से सरकार का हिस्सा बनेंगे और कौन लोग सरकार से संगठन में वापसी करेंगे। इसका पूरा ब्लू प्रिंट तैयार है।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, अनिल जैन, अनिल बुलानी को मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि राजस्थान के एक मंत्री को हटाया जा सकता है। आठ कैबिनेट मंत्रियों के पास दो से तीन मंत्रालय हैं। इन हालात में इन मंत्रियों का कार्यभार कुछ कम किया जा सकता है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा में सीट हासिल करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री एस.जयशंकर की तर्ज पर ही कुछ विशेषज्ञों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। नवंबर में बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार में जदयू को भी कोई मंत्रालय सौंपा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!