Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
मनोरंजन

सुशांत सिंह के वकील ने कहा- सुशांत पर फिल्म बनाने से पहले लेनी होगी पिता से अनु​मति

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। केस में कई नए एंगल निकल कर सामने आ रहे हैं। सुशांत सिंह के निधन के बाद से ही उनकी लाइफ पर फिल्म बनाने की होड़ लगी हुई है। कई लोग उनके जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं। हर कोई एक्टर की लाइफ को फिल्म के जरिए पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं। वहीं सुशांत के जीवन पर बन रही कई फिल्मों के नाम तक सामने आ गए हैं। इसी बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सुशांत पर बनने वाली फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से इस केस को लेकर कई सारी बातें कहीं हैं। वहीं उन्होंने एक्टर की लाइफ पर बनने वाली फिल्मों को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने  कहा, ‘बिना सुशांत के पिता और फैमिली की अनुमति के कोई भी उनकी लाइफ पर न ​ही फिल्म बनाएगा न ही कोई सीरियल और न ही उनपर कोई किताब लिखी जाएगी। वहीं अगर कोई ऐसे करता है तो उसे सबसे पहले फिल्म की स्क्रिप्ट उनके पिता और परिवार को दिखानी पड़ेगी।’

वकील विकास सिंह आगे कहा, ‘इस बात को जानने के बाद भी अगर किसी ने बिना परिवार और पिता की अनुमति के सुशांत पर फिल्म या कुछ और करने की कोशिश की तो वह अपने रिस्क पर करें।’

आपको बता दें कि हाल ही सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बन रही फिल्म ‘शशांक’ का पोस्टर जारी किया गया था। सुरजीत सिंह राठौर द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म के पोस्टर केा लेकर सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने न सिर्फ नराजगी जाहिर की बल्कि उसका विरोध भी किया था। वहीं एक और फिल्म ‘सुसाइड या मर्डर’ के भी बनने की घोषणा हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी को साइन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!