Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
देश

7 सितंबर को चलेगी सिर्फ येलो लाइन, जानें कब से चलेंगी ब्लू लाइन मेट्रो

कोविड-19 महामारी के चलते साढ़े पांच महीने से बंद पड़ीं देश के 18 शहरों की 12 मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। लेकिन महाराष्ट्र की मेट्रो व मोनो रेल को चलाने की इजाजत अभी नहीं दी गई है। जबकि दिल्ली मेट्रो रेल का तीन स्टेज के पांच चरणों में संचालन शुरू होगा। सात सितंबर को येलो लाइन और गुड़गांव की रैपिड मेट्रो चलेगी। जबकि नौ सितंबर को ब्लू लाइन की ट्रेनें दौड़नी शुरु होंगी।

तीन स्टेज के पांच चरणों में सामान्य होगी दिल्ली मेट्रो का संचालन

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो का संचालन को क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के लिए दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा। मेट्रो रेल में यात्रा के लिए हर यात्री को मास्क लगाना जरूरी है। बिना मास्क के पहुंचे तो स्टेशन से स्टेशन से ही महंगा मास्क खरीदना होगा। मेट्रो स्टेशनों पर सैनेटाइजर का उपयोग के साथ एक दूसरे दूरी बनाए रखने के लिए चिन्हित स्थानों पर खड़ा होने की अनुमति होगी।

शत प्रतिशत वीडियो कवरेज होने की वजह से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से हर एक पर कड़ी नजर रखी जाएगी। दिशानिर्देशों का उल्लंघन और गड़बडी वाले स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। कंटेनमेंट जोन वाले स्टेशन बंद रहेंगे। ट्रेनों का फ्रेक्वेंसी ढाई मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट की जा सकती है। हर फेरे के बाद ट्रेनों को सैनेटाइज किया जाएगा। मेट्रो रेल के सभी कर्मचारियों सुरक्षा बल के लोगों की थर्मल जांच की जाएगी।

केवल स्मार्ट कार्ड पर हो सकेगी यात्रा

शहरी विकास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि संक्रमण से बचाव के बाबत यात्रा के लिए टोकन जारी नहीं होंगे। यात्रा केवल स्मार्ट कार्ड पर हो सकेगी। सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एक सप्ताह के संचालन की समीक्षा की जाएगी। मिश्रा ने बताया कि 12 सितंबर को दिल्ली मेट्रो का संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉक्टर मंगू सिंह ने बताया कि सात सितंबर को लाइन नंबर दो पर पहली ट्रेन चलेगी। जबकि नौ सितंबर को तीन, चार व सात नंबर लाइन की ट्रेनें शुरु होंगी। पहले चरण में ट्रेनों का संचालन भी सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम के चार बजे से आठ बजे तक होगा, जो धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। 12 सितंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस चलना शुरु करेगी।

स्टेशनों पर चुनिंदा गेट ही खोलने का बंदोबस्त किया गया है। स्मार्ट कार्ड की चार्ज भी आन लाइन ही किया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुंबई की लाइन-1, नागपुर की महामेट्रो और मोनो रेल का संचालन अक्तूबर में शुरू हो सकेगा। इसका फैसला राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!