Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

बिग बॉस के घर का हिस्सा बनना चाहते है सुरेश रैना

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की बात करें तो भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। 2020 सीजन निजी कारणों के चलते मिस करने वाले सुरेश रैना आइपीएल 2021 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ वापस लौट आए हैं। यहां तक कि वे आइपीएल के दूसरे भाग में भी खेलने वाले हैं।

सुरेश रैना ने भी एक कारण है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार (19 सितंबर) को फिर से शुरू होने से पहले आइपीएल के 14वें सीजन की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान बिग बॉस में जाने की इच्छा जाहिर की है।

सीएसके के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका को सीएसके की ‘सुपर कपल’ सीरीज के पहले एपिसोड में दिखाया गया है। इस विशेष बातचीत के दौरान इस कपल से जब ये पूछा गया कि आप कौन से रियलिटी शो में जाना पसंद करेंगे तो इसके जवाब में रैना ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के दक्षिण भारतीय संस्करण में भाग लेने में कोई आपत्ति नहीं है। रैना ने कहा, “मुझे दक्षिण भारतीय बिग बास में जाने से कोई आपत्ति नहीं है। मैंने वह देखा है। उनकी भाषा सीखने की जरूरत है (हंसते हुए)।”

एंड्रयू साइमंड्स, एस श्रीसंत, सलिल अंकोला, विनोद कांबली, नवजोत सिंह सिद्धू और द ग्रेट खली जैसे दिग्गज खिलाड़ी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। बातचीत के दौरान अपनी पत्नी और अपनी छह साल की शादी के बारे में बात करते हुए रैना रोमांटिक हो गए। रैना ने खुलासा किया कि वे कैसे मिले और चीजें कैसे काम करती हैं। उन्होंने बताया, “जब मैं उनसे पहली बार मिला तो वह मेरे घर आती थीं और मेरा भाई उन्हें पढ़ाता था। मेरे बोर्डिंग स्कूल जाने से पहले अब मेरे भाई की पत्नी और प्रियंका साथ में पढ़ते थे।”

रैना ने यह भी खुलासा किया कि हम दोनों 2008 में हवाई अड्डे पर एक-दूसरे से टकरा गए थे। उस समय रैना आस्ट्रेलिया से लौट रहे थे और तब से उनका रिश्ता आगे बढ़ता चला गया। वहीं, रैना की पत्नी, प्रियंका ने कहा कि वह ऐसा परिवार पाकर धन्य हैं और उनका मानना है कि पिछले छह वर्षों में बहुत खूबसूरत पल उनके जीवन में रहे हैं। वहीं, रैना के करियर की बात करें तो उन्होंने इस सीजन के पहले 7 मैचों में 123 रन बनाए हैं और सीएसके को आइपीएल प्लेआफ में पहुंचाने के लिए शानदार फार्म को जारी रखना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!