Breaking News :
>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का किया शिलान्‍यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है।

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी।

“पीएम मोदी का काम पूरे विश्व में मिसाल” : सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश को नायाब तोहफा देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी इस मौके पर सभी का अभिनंदन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के स्वागत में अपने संबोधन की शुरुआत वृंदावन बिहारी लाल की जयकारे से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां आए भारी संख्या में लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आज राधा अष्ठमी है। यह ब्रज का खास त्योहार है। आज देश के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी आर्शीवाद देने के लिए ब्रज क्षेत्र में आएं है। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है।

इस समय में देश को जीवन व अन्य काम को सुचारू रखने का कार्य रहा हो। कोरोना से बचाने के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन को 75 करोड़ लोगों को लाभ दिया गया। पीएम मोदी के कोरोना में कार्य पूरी दुनिया मे मिशाल बन गया है।

सीएम ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में 2017 में भाजपा की सरकार बनी। में पीएम ने प्रदेश के पहले इन्वेस्टर्स समिट का। शुरुआत की आज उसी का परिणाम है। हम इतने आगे हैं। करोड़ों का निवेश हुआ है। लोगों को रोजगार मिलेंगे। उस समय पीएम मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा दिया था। अब पीएम इसके कार्य के लिए स्वयं यहां आएं हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में भी बहुत काम हुए। सीएम ने कहा कि आजादी में देश का मार्गदर्शन करने वाले राजा महेंद्र प्रताप को पश्चिमी यूपी में कोई याद नहीं करता। अब राजा के संम्मान में राजा महेंद्र प्रताप विश्व विघालय की सौगात मिल रही है ।राधा अष्ठमी के मौके पर डिफेंस कॉरिडोर व विश्वविद्यालय सोने पर सुहागा है।

सहारनपुर में भी एक विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। ओलंपिक में भी भारतयी खिलाडियों ने बेहतर कार्य किया है अब मेरठ में स्पोर्ट्स स्टेडियम बन रहा है। यह मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा। प्रयागराज में भी एक विश्वविद्यालय बन रहा है। नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है। पीएम मोदी ने 2013 में जो मंत्र दिया था कि सबका साथ ओर सबका विकास के साथ सरकार आगे बढ़ रही है । 2017 से पहले गन्ना किसानों का भुगतान तक नहीं हुआ। 2017 के बाद इससे ज्यादा भुगतान हुआ। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल मे भी चीनी मिल अनवरत चलती रहीं।

“आज गौरव का दिन” : डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

इससे पहले डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज यह गौरव का दिन है, पीएम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट देने आए हैं। आज का दिन पूरी पश्चिमी यूपी के लिए खास दिन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब नकल नहीं, अक्ल से छात्रों के जीवन संवर रहा है। यूपी सरकार नकल विहीन परीक्षा करा रही है। पाठ्यक्रम बदला गया है। रोजगार परख कोर्स शामिल किए गए।

प्रदेश में अब नई यूनिवर्सिटी बन रही है। दस पर काम चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज हिंदी दिवस है। हिंदी क्षेत्र के नए पाठ्यक्रम शामिल किए गए। संस्कृति क्षेत्र में भी बदलवा हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व नकल विहीन परीक्षा हमेशा से ही हमारी प्राथमिकता रहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कल्याण सिंह की भूमि है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बड़ा प्रोजेक्ट है। डिफेंस कारीडोर से भी विकास होगा। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ आगमन पर सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। इससे पहले बड़ी सौगात देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल का भी अंदाजा लगेगा। चुनावी रंग में पीएम मोदी विकास के साथ ही दिख सकते हैं। वह अलीगढ़ की भूमि से पांचवी बार जनता को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी का जाट बहुल क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम है। इससे पहले अलीगढ़ में पीएम मोदी तीन बार तो नुमाइश मैदान में आए थे।

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की नई डिजाइन तैयार, दो वर्ष में होगा निर्माण

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन की नई डिजाइन तैयार हो गई है। इसे अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देखकर संतुष्टि जताई। पूर्व में तैयार की गई डिजाइन उन्हेंं ठीक नहीं लगी थी। उन्होंने महल की तरह बनाने के निर्देश दिए थे।

नई डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने नोएडा की एक एजेंसी से बनवाई है। इसे उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने सीएम को दिखाया। विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार विशाल होगा। अंदर जाने वाला रास्ते के दोनों ओर हरियाली होगी। मुख्य द्वार पर नक्काशी रहेगी। इस विश्वविद्यालय की घोषणा 2017 में इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी।

देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप के नाम कोई इमारत व स्मारक न होने के चलते उनके नाम से विश्वविद्यालय का नाम रखा गया।

राज्य विश्वविद्यालय 

  • शिलान्यास समारोह के दौरान राज्य विश्वविद्यालय को लेकर बनी तीन मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी।
  • 94 एकड़ जमीन पर लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में होगा निर्माण।
  • 101 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है प्रदेश सरकार।
  • 2023 तक इसका निर्माण पूरा होना है।
  • 400 के करीब महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।

डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड

  • डिफेंस कारिडोर की प्रगति व कार्यों पर बनी वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री का भी संबोधन होगा।
  • 1000 एकड़ में खैर रोड पर अंडला में विकसित होगा कारिडोर।
  • चार साल पहले केन्द्र सरकार ने अलीगढ़ समेत सूबे के छह शहरों में कारिडोर विकसित करने की घोषणा की थी।
  • 100 हेक्टेअर जमीन का अब तक हो चुका है अधिग्रहण, यूपीडा को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिली है।
  • 6000 करोड़ का यहां पर निवेश होने की संभावना है। इसमें रक्षा हथियारों से जुड़े कलपुर्जे तैयार किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!