Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेश

COVID-19 को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख़्त : गुजरात और दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, सभी राज्यों से माँगी स्टेटस रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। देश की सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली और देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के बिगड़ते हालात पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर चिंता जताई। कोर्ट ने राज्यों की सरकारों से उपाय के बारे में पूछा। सरकारों से गुरुवार तक स्टेटस रिपोर्ट माँगी गई है। इस मामले में अब सुनवाई शुक्रवार को फिर से होनी है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित दिखा। कहा कि दिल्ली में पिछले 2 हफ्तों में हालात काफी बिगड़े हैं। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने खराब COVID-19 की स्थिति को गुजरात और दिल्ली की खिंचाई की। इस दौरान बाकी राज्यों से भी रिपोर्ट माँगी गई है। कोर्ट की तरफ से साफ कहा गया है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो दिसंबर में स्थिति बहुत बुरी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना मामलों के बढ़ने के बावजूद शादियों और समारोहों के लिए दी गई इजाजत पर गुजरात सरकार की खिंचाई की। कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद गुजरात सबसे खराब है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा क्या कुछ कदम उठाए जाने हैं और COVID-19 स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से आवश्यक मदद को लेकर भी सरकारों से जवाब मांगा गया है।

गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में हाल में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य सरकार को अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों में रात के कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर किया है। विजय रूपानी सरकार ने अब तक भी स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला नहीं किया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ रहे हैं, यहां 5.29 लाख के पार हो चुके हैं कोरोन वायरस मामले। दिल्ली सरकार द्वारा तमाम कोशिशें कोरोना वायरस को लेकर की जा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र लगातार कोविड मामलों की संख्या के साथ देश में सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां रविवार को 5,753 नए मामलों के साथ अब कुल मामले 17.8 लाख को पार कर गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!