Breaking News :
>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सर्वजन स्वराज पार्टी की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, कई अहम मुद्दों पर हुआ गहन मंथन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, देहरादून। रविवार, 22 नवम्बर 2022 को सर्वजन स्वराज पार्टी की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल हिम पैलेस में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के जनमानस के हित के लिए, राज्य को बचाने के लिए,राज्य में युवाओं के रोजगार के लिए, मातृशक्ति के अधिकार के लिये गाँव, गरीब और किसान के स्वराज के लिए, राज्य के कर्मचारी, व्यापारी और राज्य आन्दोलनकारी के अधिकार के लिए और जन-जन के अधिकार के जन आंदोलनों के लिए सर्वजन स्वराज पार्टी का उदय हुआ है। आज की बैठक में राज्य के 13 जनपदों के अध्यक्षों, 8 महानगरों के अध्यक्षों ने पिछले 90 दिनों के अपने कार्यों की रिपोर्ट पेश की। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने भी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने विचार व सुझाव दिए तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए, राज्य के सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति व नोजवानों ने पार्टी के रात दिन कार्य करने के संकल्प लिया।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट ने कहा कि सर्वजन स्वराज पार्टी राज्य के हक़-हकूक, जल जंगल जमीन व सर्वजन के अधिकार के लड़ाई बड़ी ही ईमानदारी से लड़ेगी और राज्य की परिसंम्पत्तियों व वर्ष 2026 के परिसीमन पर डॉ० शक्तिशैल कपरवान, जगतराम डोगरा व डीके पाल के नेतृत्व में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हरिद्वार का पंचायत का चुनाव बड़ी ताकत के साथ लड़ेगी।[/box]

[box type=”shadow” ]बैठक में पास किये गए प्रस्ताव:

  • पार्टी राज्य में 132 मुद्दों को, जो राज्य के ज्वलन्त मुद्दे हैं, 11 सूत्रीय कार्यक्रम संयोजित कर, एक-एक सुत्रीय कार्यक्रम को जनांदोलन के रूप में करने का प्रस्ताव आया।
  • पार्टी राज्य में गाँव-गाँव तक सदस्यता अभियान चलाने के लिये एक राष्ट्रीय सदस्यता समिति, एक राष्ट्रीय अनुसाशन समिति, एक राष्ट्रीय कार्यक्रम समिति, एक राष्ट्रीय चुनाव संचालन समिति के गठन करने का प्रस्ताव पास हुआ।
  • हरिद्वार में पंचायत का चुनाव लड़ने पर मोहर लगाई।
  • पार्टी ने राज्य में हर माह एक बड़े जनांदोलन पर भी मोहर लगाई।
  • पार्टी ने वर्ष 2022 के चुनाव को लड़ने का भी ऐलान किया।
  • पार्टी राज्य द्वारा कोरोना संक्रमण काल के 6 माह का राज्यवासियों का बिजली व पानी का बिल माफ करने के लिए आंदोलन किया जाना तय किया गया। वही पार्टी ने राज्य के समस्त नगर निगम के टेक्स को आगामी 10 सालों के लिये माफ करने के लिये भी आन्दोलन तेज करने के लिये भी कमर कस ली है ।[/box]

आज की इस बैठक का संचालन महामंत्री राकेश राजपूत व राजेश बनवाला ने किया। इस अवसर पर डॉ० देवेश्वर भट्ट, जगतराम डोगरा, डीके पाल, डॉ० शक्तिशैल कपरवान, श्रीमती गौरी रौतेला, राजेश बनवाल, राकेश राजपूत, आशीष नौटियाल, संदीप पंत, एम. एम. साहिल, विलास गॉड, राजकमल, आदेश मारवाड़ी, पुरन सिंह नेगी, अनिल पुरी, शीशपाल रौतेला, संजय सेमवाल, डॉ० कुलदीप व्यास, हरीश थपलियाल, खुर्शीद अहमद , जी.एस. रावत, दीपा रौथाण, दीपा रावत, कविता डंडरियाल, ऋषिपाल, गोकुल सिंह रावत, धर्मेंद्र कौशिक, शेरसिंह सरदार, अभिषेक कश्यप, अभिषेक ढोडियाल, फरमान, अशो कोली, हरीश रावत आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!