Breaking News :
>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
ताज़ा खबरेंदेश

कट्टरपंथी जत्थेबंदियों के संपर्क में था हलवारा एयरबेस जासूसी मामले में फंसे सुखकिरण सिंह ‘सुक्खा’, पुलिस लगातार कर रही है पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2020, सोमवार। पंजाब के हलवारा एयरबेस जासूसी मामले में फंसे सुखकिरण सिंह सुक्खा पूरी तरह से कट्टरपंथी जत्थेबंदियों के संपर्क में था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर है। हालांकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जगराओं पुलिस के अलावा एयरफोर्स एवं सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात लगी हैं। इस मामले को सामने आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने एयरबेस जासूसी मामले में कोई खास जानकारी नहीं दी है। रविवार को एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसकी पूरी परतें खुलने में अभी वक्त लग सकता है।

इस मामले में गिरफ्तार एयरबेस के डीजल मैकेनिक रामपाल, सुखकिरण सिंह सुक्खा, एवं हिमाचल प्रदेश के साबिर अली को रिमांड पर लेकर उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछताछ में जो कुछ भी सामने आया है उन पर पुलिस टीमें जांच कर रही है। जांच में जिला पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस के उच्चधिकारी भी सक्रिय है। मामला एयरबेस की सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। एसएसपी ने बताया कि आराेपित से गहन पूछताछ जारी है।

हलवारा एयरबेस में जासूसी करने वाले रामपाल, सुखकिरण सिंह सुक्खा एवं साबिर अली को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जगराओं पुलिस की ओर से लिया गया उनका तीन दिन का रिमांड पूरा हो रहा है। अदालत में पेश करके उनका और रिमांड मांगा जाएगा, क्योंकि पुलिस को इस मामले में अभी कई और बिंदुओं पर पूछताछ करनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!