Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

इस वर्ष अक्षय कुमार की 6 फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर मचायेंगी धमाल, हर फ़िल्म में दिखेगा अलग रूप

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2020, सोमवार। साल 2020 में कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते कई बड़ी फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी थीं, जो इस साल आने की उम्मीद है। इनमें से 6 फ़िल्में अक्षय कुमार की ही हैं। हालांकि, पैनडेमिक के मद्दनेज़र अभी इन फ़िल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर कुछ तय नहीं है। अगर, हालात सामान्य रहे तो यह फ़िल्में तारीख़ों पर आ सकती हैं। अक्षय की आम तौर पर एक साल में 3-4 फ़िल्में रिलीज़ होती हैं। उनकी फ़िल्में सिनेमाघरों के लिए इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि वो मुनाफ़े की गारंटी होती हैं।

पिछले कुछ सालों में अक्षय की फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता की नई इबारत लिखी है। 2019 की बात करें तो उनकी चार फ़िल्में आयी थीं, जिनमें से तीन हाउसफुल 4, मिशन मंगल और गुड न्यूज़ ने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था, जबकि केसरी ने 150 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में निर्माताओं के साथ सिनेमाघर मालिकों को भी उनकी फ़िल्मों का इंतज़ार रहता है।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अक्षय कुमार की पहली फ़िल्म है। फ़िल्म में अक्षय एटीएस चीफ़ के रोल में दिखेंगे। सिम्बा रणवीर सिंह और सिंघम अजय देवगन कैमियो में है, वहीं कटरीना कैफ़ फीमेल लीड में हैं। यह फ़िल्म 2020 के मार्च में रिलीज़ होने वाली थी। फ़िल्म के कैनवास को देखते हुए रोहित शेट्टी ने इसे ओटीटी पर रिलीज़ ना करने का फ़ैसला किया और अब फ़िल्म 2021 में सिनेमाघरों में आ सकती है। ख़बरें आयी थीं कि सूर्यवंशी नये साल के पहले क्वार्टर में रिलीज़ हो सकती है, मगर अभी रिलीज़ की तारीख़ तय नहीं है।

रक्षा बंधन

2020 में रक्षा बंधन के मौक़े पर अक्षय कुमार ने रक्षा बंधन फ़िल्म का एलान किया था। यह फ़िल्म इस साल 5 नवम्बर को रिलीज़ होने वाली है। इस फैमिली ड्रामा में अक्षय जान छिड़कने वाले भाई के रोल में दिखेंगे।

बच्चन पांडेय

बच्चन पांडेय 2020 में क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर आमिर ख़ान की लाल सिंह चड्ढा की वजह से इसे 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ करने का एलान किया गया था, मगर 2020 में इसकी शूटिंग ही शुरू नहीं हो सकी। हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में शूटिंग शुरू हुई है। प्राइवेट प्लेन के ज़रिए यूनिट को वहां पहुंचाया गया। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें लीडिंग लेडी कृति सेनन, अरशद वारसी और प्रतीक बब्बर भी नज़र आ रहे हैं। अक्षय, सम्भवत: बाद में ज्वाइन करने वाले हैं। जैकलीन फर्नांडिस भी फ़िल्म की लीड कास्ट का हिस्सा हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग अक्षय ने 2020 में पैनडेमिक के दौरान ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में रिकॉर्ड 40 दिनों में पूरी की। यह पीरियड स्पाई थ्रिलर अप्रैल में रिलीज़ के लिए निर्धारित है। फ़िल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगी।

अतरंगी रे

अक्षय कुमार पहली बार आनंद एल राय के निर्देशन में काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म में तमिल स्टार धनुष लीड रोल में हैं, जबकि सारा अली ख़ान फीमेल लीड हैं। अक्षय इस फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फ़िल्म भी इसी साल रिलीज़ हो सकती है।

पृथ्वीराज

केसरी के बाद अक्षय एक बार फिर हिज़्टोरिकल फ़िल्म में काम कर रहे हैं। यशराज बैनर की फ़िल्म पृथ्वीराज का निर्देशन चाणक्य फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की इस कहानी में मानुषी छिल्लर फीमेल लीड में हैं और बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। पृथ्वीराज पिछले साल दिवाली पर आने वाली थी। अब यह फ़िल्म इस साल आ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!