Breaking News :
>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>​85 वर्षीय बुजुर्ग माता के उत्पीड़न पर सख्त हुआ राज्य महिला आयोग>>ऋषिकेश में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई>>डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण>>मानसून सीजन को लेकर सजग रहें अधिकारी- महाराज>>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था आपातकाल- मुख्यमंत्री धामी>>दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं>>धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज रमनी, नैनीताल की छात्राओं ने की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से बुधवार को राजभवन में सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज रमनी, नैनीताल की छात्राओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्राओं से उनकी अभिरूचियों आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने अनुभव, विचार और भावी लक्ष्यों को साझा किया।

राज्यपाल ने कहा कि सेन्ट मैरी कॉलेज द्वारा बालिकाओं को जिम्मेदार, परिपक्व और एक अच्छा नागरिक बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिरण को बढ़ावा देना उनका एक मुख्य विजन है।

राज्यपाल ने बालिकाओं से कहा कि वे सभी देश का भविष्य हैं। समाज और राष्ट निर्माण में बालिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के बल पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। बालिकाओं को अपने संकल्प के अनुरूप ऊँचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं वे देश-दुनिया में भारत का गौरव बन रही हैं बालिकायें ऐसी सशक्त महिलाओं से प्रेरणा लें।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान का युग तकनीक का युग है। बालिकाओं को आर्टिफिशियल इन्टैलिजेन्स, ड्रोन टैक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, नैनो टैक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों को अध्ययन करना परम आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर एवं कॉलेज की प्रिंसिपल मन्जूशा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!