Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव ने चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री धामी की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश :
➤ चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए।

➤ सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

➤ शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्ति हेतु होने वाली सभी गतिविधियों की टाईमलाईन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं हेतु अधिकारियों को फेज वन और फेज टू हेतु सभी प्रक्रियाओं में गति लाते हुए तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम कार्बेट ट्रेल के लिए डीएफओ को डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए।

मुख्य सचिव ने शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व विभाग के तहत मंच उप तहसील को शीघ्र क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने धर्मस्व विभाग को पूर्णागिरी मंदिर और देवीधुरा मंदिर एवं गोलज्यु कॉरिडोर के विकास हेतु एक ठोस कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकी एवं रविनाथ रमन सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!