Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

संगठन में मजबूत पकड़ ने रेखा आर्या को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। सोमेश्वर विधानसभा में पहले से ही बीजेपी की ओर से रेखा आर्या का नाम फाइनल माना जा रहा था। उनके कद का दूसरा दावेदार वहां नहीं था। धनबल, संगठन में मजबूत पकड़ रेखा आर्या को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

रेखा आर्या का सोमेश्वर से राजनीतिक कैरियर 2003 से हुआ जब वह पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनी। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ा। उनकी धमाकेदार इंट्री हुई। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रही। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में सामेश्वर विधानसभा की सीट खाली हो गई। तब के यहां के विधायक अजय टम्टा लोकसभा चुनाव लड़े और जीतकर संसद पहुंचे। 2014 में सोमेश्वर विधानसभा से रेखा आर्या ने कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीती।

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गई और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुँची। बीजेपी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया। रेखा आर्या अपने धनबल के कारण अपने क्षेत्र में अलग रसूख रखती है। उनके पति गिरधर साहू है। इसी धनबल से उन्होंने इन पांच सालों में संगठन में भी दबदबा बनाया। उन्हें भगत सिंह कोश्यारी, अजय भट्ट का करीबी माना जाता है। वैसे बीजेपी के पास सोमेश्वर विधानसभा में दूसरी लाइन में रेखा आर्या के बराबर कद का भी कोई नेता नहीं है। एक अजय टम्टा थे जो लुटियंस दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। इसलिए इस सीट पर पार्टी को कोई ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ी। उनके टिकट के बाद किसी प्रकार के बगावत की भी आशंका भी नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!