Breaking News :
>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

यूपीटीईटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की महत्वपूर्ण घोषणा, कहा- ‘कोविड-19 पॉजिटिव उम्मीदवारों के लिए अलग कक्ष में होगी बैठने की व्यवस्था’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी 2022, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महामारी के बीच 21 लाख अभ्यर्थियों वाली पात्रता परीक्षा के नकल विहीन, पारदर्शिता और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजन के लिए निर्देश तीन दिन पहले ही 17 जनवरी 2022 को दिए गए थे। इसी क्रम में, सीएम ने यूपीटीईटी 2021 के महामारी के बीच आयोजन को लेकर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा आज, 20 जनवरी 2022 को दिए गए निर्देशों को अनुसार ऐसे उम्मीदवार जो कि कोविड-19 पॉजिटिव होते हैं और परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें भी परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।

यूपीटीईटी 2021 में कोविड-19 पॉजिटिव उम्मीदवारों को लेकर सीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा, “23 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियों की परख कर ली जाए। यदि कोई कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा देने का इच्छुक है तो उसके लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था दी जाए।” इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने एग्जाम अथॉरिटी को निर्देश दिए कि हर परीक्षा केंद्र पर एक कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाएं।

बता दें कि यूपीटीईटी 2021 के आयोजन को कुछ केंद्रों पर पेपर लीक के मामलों के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की गयी, जिसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को होना है।

मुख्यमंत्री ने यूपीटीईटी 2021 परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को एक बार सख्त निर्देश दिए। “शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की शुचिता के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक बंदोबस्त किए जाएं। पर्चा लीक जैसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं होगी। किसी अव्यवस्था या अप्रिय घटना के लिए संबंधित DM, BSA, परीक्षा केंद्र प्रभारी, सभी की जिम्मेदारी तय होगी,” सीएम ने कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!