Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में मिशन 60 प्लस के लिए व्यूह रचना व जीत का मंत्र दे गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • कोर ग्रुप कमेटी सदस्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, ‘अगली बार आऊँ तो डायरी लेकर बैठना’

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें और पार्टी के 60 प्लस मिशन को सफल बनाएं। नड्डा यहां शिखर होटल के शाही सभागार में 12 विधानसभाओं के कोर ग्रुप कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए। नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमीनी स्तर पर काम करें। मंडलों व बूथ स्तर पर भ्रमण करें साथ ही विधानसभा प्रभारी के साथ नियमित रूप से बैठकें करें। प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती और कमजोरी का अध्ययन कर उस हिसाब से व्यूह रचना करें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करते हुए 60 प्लस मिशन को सफल बनायें।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की ए,बी,सी,डी श्रेणी बनाई गई हैं। सभी कार्यकर्ता ए श्रेणी के बूथ को ए प्लस, बी को ए श्रेणी, सी को बी श्रेणी और डी को सी श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है। पार्टी के लिए काम करने वालों पर भी पार्टी की नजर है। बूथ पर करने के लिए 24 काम हैं जिन्हें प्रभावी ढंग से करना है।

[highlight]नड्डा बोले, अगली बार आऊं तो डायरी लेकर बैठना[/highlight]
कोर ग्रुप कमेटी की बैठक में सबसे पहले नड्डा ने कोर ग्रुप कमेटी के सदस्यों से पूछा कि उन्हें जो काम दिए गए थे उनका क्या हुआ उसका ब्योरा दें। फिर नड्डा बोले अगली बार आऊं तो डायरी लेकर बैठना। इसमें पार्टी की ओर से बताए काम और उन्हें समय पर पूरा करने की याद रहे।

[highlight]टिकट के दावेदारों का लगा रहा तांता[/highlight]
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अल्मोड़ा में भाजपा कोर ग्रुप कमेटी की बैठक लेने पहुंचे थे। लेकिन सभी विधानसभाओं में टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे। नेताओं में चर्चा थी कि बैठक में नड्डा टिकट को लेकर भी बात कर सकते हैं। इसके लेकर बाहर खड़े नेता बैठक में शामिल कोर ग्रुप के नेताओं से इस बारे में पूछताछ करने में जुटे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!