Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एक्रेडिटेड पत्रकार संघ की माँग : मृत कोविड योद्धा पत्रकारों के परिवार को 50 लाख से 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए

➢    मृत कोविड योद्धा पत्रकारों के परिवार को 50 लाख से 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, एक्रेडिटेड पत्रकार संघ की मांग, “छोटे प्रकाशनों को भी सहायता स्वरूप बेलआउट पैकेज दिए जाने चाहिए”

➢    25 हजार रुपये/माह पेंशन 60 वर्ष से ऊपर की आयु के पत्रकार को दिया जाए जो महामारी के कारण बेरोजगार हुए हैं’, पत्रकार एसोसिएशन (AJA) ने रखी माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। एक्रेडिटेड पत्रकार एसोसिएशन, AJA, (आर) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर महामारी प्रभावित पत्रकारों और उनके परिवारों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की माँग को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया। दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस गोष्ठी में, ‘AJA’ की सक्रिय संस्था ने केंद्र और राज्य सरकार से उन कोविड योद्धा पत्रकारों के परिवारों की देखभाल करने की मांग की, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व मंत्री, दिल्ली सरकार, रमाकांत गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा, “कोविड का विनाशकारी प्रभाव शीर्ष मीडिया घरानों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कई पत्रकारों ने अपनी नौकरी खो दी है और अपने पेशेवर कौशल के अलावा कुछ और चुना है। लेकिन छोटे मीडिया प्रकाशनों पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता है। सरकार के लिए यह देखने और पत्रकारों के परिवारों को मुआवजा देने का समय आ गया है।”

एक्रिडिटेड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आर) के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा, “कोविड योद्धा पत्रकारों की कई अभूतपूर्व कहानियाँ हैं जिन्होंने कोविड और लॉकडाउन पर अपनी रिपोर्ट के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके बलिदान के बावजूद उनके परिवारों को रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटकना पड़ा। हम मांग करते हैं कि सरकार मृतक कोविड योद्धा पत्रकारों के परिवारों को 50 लाख से 1 करोड़ का मुआवजा दे। यह उनके परिवारों को भारी नुकसान के प्रभाव से निपटने में मदद करेगा।”

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि उमाकांत लखेरा ने अपने संबोधन में कहा, “क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार पत्र और स्ट्रिंगर देश के शीर्ष मीडिया घरानों की रीढ़ हैं। महामारी ने उनके पेशे, अंततः उनकी आजीविका को प्रभावित किया है। पत्रकारिता के प्रहरी के रूप में हम सामूहिक रूप से मानते हैं कि हर किसी को उन लोगों के समर्थन में आगे आना चाहिए जिन्होंने हमें कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य संबंधी हर जानकारी के बारे में बताया, जबकि देश के बाकी हिस्सों में देशव्यापी लॉकडाउन चल रही थी। हम मांग करते हैं कि महामारी से मरने वाले 60 वर्ष की आयु से ज़्यादा के पत्रकारों को हर महीने 25000 रुपये की पेंशन राशि मुआवज़ा के तौर पर दी जानी चाहिए।

शिक्षाविद् मनोज कुमार शर्मा ने कहा, ‘मैं सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार से पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना लागू करने का आग्रह करता हूं। प्रेस के निकायों को डॉक्टरों की तरह ‘कोविड योद्धाओं’ की श्रेणी में पत्रकारों को शामिल करने के लिए सरकारों को मदद तथा समान लाभ प्रदान करना चाहिए और उन सभी पत्रकारों के परिजनों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए जिनकी कोरोना के कारण मृत्यु हो गई।”.

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.