Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

प्याज के थोक व्यापारियों की फर्मों पर स्टॉक की जांच शुरू

लगातार बढ़ रहे दाम को देखते हुए मंडी समिति ने प्याज की जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है। पूर्ति विभाग व मंडी समिति के अधिकारियों ने नवीन मंडी में प्याज के थोक व्यापारियों की फर्मों पर स्टॉक की जांच की। इस दौरान टीम ने प्याज की स्टॉक सीमा, उपलब्धता और पूर्ति, रजिस्टर में स्टॉक एंट्री समेत अन्य व्यवस्थाएं देखीं।

प्याज के दाम काबू में नहीं आने से आमजन से लेकर अधिकारी तक परेशान हैं। जिलाधिकारी व शासन के आदेश पर डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी और मंडी समिति सचिव विजय थपलियाल के नेतृत्व में मंडी समिति की टीम ने विभिन्न प्याज की फर्मों का निरीक्षण किया।

सचिव थपलियाल ने बताया कि फर्मों के स्टॉक केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित भंडारण क्षमता के अनुरूप ही पाए गए। बताया कि थोक व्यापारियों के लिए स्टॉक की सीमा 200 कुंतल है। नवीन मंडी में 243 कुंतल प्याज की आवक दर्ज हुई। इसमें मुख्यत: अलवर का प्याज शामिल है। बताया कि जल्द नासिक से भी प्याज आने की संभावना है, जिसके बाद प्याज के दाम काबू में आ जाएंगे।
सस्ते काउंटर पर घटी बिक्री
निरंजनपुर स्थित मंडी परिसर में सस्ते प्याज के दो काउंटर लगे हैं, जिनमें 16 कुंतल प्याज बिका। वहीं, मंगलवार को यहां 24 कुंतल प्याज की बिक्री हुई थी। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि अलग-अलग किस्मों के हिसाब से 60 से 75 रुपये के दाम पर प्याज दिया गया।

राशन की दुकानों पर फिर मिलेगा प्याज

आम आदमी को राहत देने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति विभाग ने राशन की दुकानों पर प्याज रखवाना शुरू किया था। लेकिन बढ़ते दाम और कम गुणवत्ता के चलते यह व्यवस्था बंद हो गई। डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि राशन की दुकानों पर नए मूल्यों और अच्छी गुणवत्ता के साथ प्याज दोबारा रखवाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!