Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

CAB को लेकर असम और त्रिपुरा में जमकर प्रदर्शन, रणजी ट्रॉफी के मैच रद कर दिए गए

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Bill) पास हो गया। इस बिल को लेकर असम और त्रिपुरा समेत कई जगह काफी प्रदर्शन हो रहा है। यहां तक कुछ स्थानों पर कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। इसी की चपेट में  रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच भी आ गए हैं, जो बीसीसीआइ ने रद कर दिए हैं।

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने इस बात की जानकारी दी है कि असम और त्रिपुरा में होने वाले रणजी ट्रॉफी के मैच प्रदर्शन और कर्फ्यू के कारण रद कर दिए गए हैं। इन दोनों राज्यों में नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद से प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से असम और त्रिपुरा में होने वाले मैचों को सस्पेंड कर दिया गया है।

गुवाहटी और अगरतला में खेले जा रहे थे मैच 

मौजूदा समय में गुवाहटी के Barsapara Cricket Stadium में असम और सर्विसेज टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है, जिसका आज आखिरी दिन है। उधर, असम की राजधानी अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज स्टेडियम में त्रिपुरा और झारखंड की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। हालांकि, चौथे दिन ये दोनों ही मुकाबले शुरू नहीं हो सके हैं। माना जा रहा है ये मुकाबले रद हो सकते हैं।

बीसीसीआई की आधिकारिक बेवसाइट पर भी इन दो मैचों के शुरू होने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, मैच अपने निर्धारित समय के साथ शुरू हो गए हैं, जो देश के अन्य स्थानों पर खेले जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नागरिकता संशोधन बिल का ग्रहण क्रिकेट पर भी पड़ा है। इतना ही नहीं, गुवाहटी में बुधवार की रात से ही कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री खुद एयरपोर्ट पर फंस गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!