Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्ड

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को किया गिरफ्तार, पत्‍नी की लगवाई थी नौकरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को किया गिरफ्तार है।

अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया

आरोपित ने बर्खास्त पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया।

अब तक 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफ

आरोपित के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संजय राणा वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

जिन्होंने पेपर खरीदा वह भी चिन्हित

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने उन अभ्यर्थियों को भी चिहि्नत कर लिया है, जिन्होंने पेपर खरीदा था।

भर्ती घोटाले पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है मंत्रिमंडल, बैठक नौ को

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक नौ सितंबर को शाम 4.30 बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में होगी। बैठक में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा घोटाले और विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर विवाद गहराया

राज्य मंत्रिमंडल की पिछली बैठक 24 अगस्त को हुई थी। इस बीच आयोग में भर्ती परीक्षा में घपले और विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर विवाद गहरा चुका है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिए जा सकते हैं।

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों पर पहली बार ठोस कार्रवाई

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि यह पहली बार है, जब भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत आने पर गहनता से जांच के साथ ही ठोस कार्रवाई भी हो रही है। मुख्यमंत्री धामी ने गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही दृढ़ता दिखाते हुए कठोर कार्रवाई की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!