Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री का पत्र मिलने की पुष्टि की

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों में अनियमितता को लेकर प्रदेश सरकार के बाद अब वर्तमान विधानसभा ने भी सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का प्रकरण सामने आने के बाद पिछले कुछ दिनों से पिछली विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा सचिवालय में हुई 72 नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला भी तूल पकड़ा हुआ है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों की सरकार एसआइटी से जांच करा रही है। अब तक 31 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर अंगुली उठने पर इसमें भी सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि विधानसभा एक गरिमामयी स्वायत्तशासी संवैधानिक संस्था है। इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने भर्ती प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और अनियमितताएं पाए जाने पर ऐसी सभी नियुक्तियां निरस्त करने का आग्रह किया है।

दिल्ली में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को दैनिक जागरण से बातचीत में विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह प्रकरण को समझ रही हैं। इस सिलसिले में विधिक राय ली जा रही है। सोमवार तक वह देहरादून पहुंचेंगी और फिर इस संबंध में कोई निर्णय लेंगी।

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों पर पहली बार हो रही ठोस कार्रवाई

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि यह पहली बार है, जब भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत आने पर गहनता से जांच के साथ ही ठोस कार्रवाई भी हो रही है।

कोठारी ने एक वक्तव्य में कहा कि पूर्व में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की बात आने पर जांच के नाम पर केवल लीपापोती होती थी। मुख्यमंत्री धामी ने गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही दृढ़ता दिखाते हुए कठोर कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि जो प्रकरण सामने आए हैं, उससे आगे की व्यवस्था को ठीक करने को सबक भी मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में भी मुख्यमंत्री ने जांच कराने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से किया है।इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों साफ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!