Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने दिये हरिद्वार में स्लॉटर हाउस बंद के निर्देश

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 मार्च 2021, देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा हरिद्वार में स्लॉटर हाउस बंद करने के अनुरोध को अमली जामा पहनाते हुए आज प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आज हरिद्वार में सभी स्लॉटर हाउस बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

गौरतलब है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर और क्षेत्रीय विधायकों द्वारा स्लॉटर हाउस बंद करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 1 मार्च को एक पत्र सौंपा था जिसमें उन्होंने हरिद्वार में स्लाटर हाउस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की माँग की थी। सतपाल महाराज का कहना था कि धार्मिक आस्था के केंद्र हरिद्वार में स्लॉटर हाउस के निर्माण का कोई मतलब नहीं है। हरिद्वार के भाजपा विधायकों ने भी सतपाल महाराज के सुर में सुर मिलाया था और मुख्यमंत्री से हरिद्वार के स्लॉटर हाउस तुरंत बंद करने की माँग की थी जिसके बाद आज स्लॉटर हाउस बंद करने के विधिवत आदेश जारी हो कर दिये गये।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है। इसलिए यहाँ स्लॉटर हाऊस का कोई औचित्य नहीं है।

[box type=”shadow” ]

[/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!