Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विधायक निधि में है 25 लाख रूपये का प्राविधान : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 मार्च 2021, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पूर्व में दी जाने वाली धनराशि को स्थानीय विधायकों की विधायक निधि में समायोजित किया जा चुका है। इसलिए आवेदक धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित अपना आवेदन पर्यटन विभाग को न भेजकर सीधे स्थानीय विधायक को ही प्रेषित करें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विधायक निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन के द्वारा 14 फरवरी 2014 को मंत्रिमंडल की बैठक में विधायक निधि योजना के अंतर्गत प्रति विधायक प्रति वर्ष पूर्व से निर्धारित 2.50 करोड़ रूपये की धनराशि में 25.00 लाख रुपये प्रति विधायक प्रतिवर्ष की वृद्धि करते हुए कुल 2.75 करोड़ रूपये प्रति विधायक प्रतिवर्ष यह जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। 17 फरवरी 2014 के शासनादेश के अनुसार कुल विधायक निधि 2.75 करोड़ में से 25.00 लाख रूपये की धनराशि धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु व्यय किये जाने का प्राविधान किया गया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्हें लगातार धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आवेदन भेजे जाते रहे हैं जिसमें वह पर्यटन विभाग से धनराशि दिए जाने की मांग करते हैं। ऐसे में सभी आवेदकों को पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु पर्यटन विभाग को अपना आवेदन देने के बजाय वह इसके लिए स्थानीय विधायक से ही सम्पर्क करें, क्योंकि 17 फरवरी 2014 के शासनादेश में व्यवस्था दी गई है कि प्रत्येक विधायक की निधि से अतिरिक्त 25.00 लाख रूपये की धनराशि प्रतिवर्ष धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण हेतु व्यय की जा सकती है।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!