Breaking News :
>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकारिणी गठन के लिए हाईकमान को भेजी सूची

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जनवरी, 2023, सोमवार, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन इस माह हो सकता है। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले लोगों के नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अनुमोदन के लिए एआईसीसी को भेजी जा चुकी है। पिछली कार्यकारिणी की तुलना में इस बार नई कार्यकारिणी एक तिहाई तक सिमट सकती है। 

एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस मामले में कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि करन माहरा उनसे पहले अध्यक्ष बन गए थे, लेकिन अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। कांग्रेेस पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद पीसीसी के स्तर से पूरी हो चुकी है। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नामों की सूची केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भेजी जा चुकी है। अब केवल केंद्रीय नेेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। 

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी तरफ से टीम तैयार है। जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलेगी, टीम घोषित कर दी जाएगी। माहरा ने भी छोटी टीम के संकेत दिए हैं। प्रस्तावित कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्षों की संख्या 25 से 30, महामंत्री की संख्या 40 से 45 और सचिवों की संख्या 50 तक हो सकती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आकार 150 से 200 के बीच तक सिमट सकता है, जबकि पिछली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में यह संख्या 600 तक थी। माहरा के अनुसार, इस बार वह छोटी टीम के साथ मैदान में उतरेंगे। जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!