Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले में जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट माँगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जनवरी, 2023, सोमवार, देहरादून। जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जिलाधिकारी से विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि प्रभावित नागरिकों की यथासंभव मदद की जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद मीडिया से यह जानकारी साझा की। भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि रिपोर्ट मिलने पर बिना देरी के उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव की समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही भूधंसाव के कारण भवनों में दरारें पडऩे की वर्तमान व पूर्ववर्ती घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रभावितों को अधिक से अधिक मदद व राहत पहुंचाने और समस्या के समाधान के लिए विस्तृत नीति बनाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रभट्ट ने बताया कि चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को सभी संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों का जोशीमठ अथवा अन्यत्र स्थान पर पुनर्वास या फिर कोई अन्य उपाय, जो भी बेहतर होगा उस पर अमल किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!