Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने जताया आक्रोश, कही यह बड़ी बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को हर तरह से अपना पूर्ण समर्थन एवँ सहयोग प्रदान किया हुआ है।

आंदोलनकारियों को सपोर्ट करते हुए भावना पांडे ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ एकबार फिर हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं के साथ हर कदम पर डटकर खड़ी हैं और हर तरह से अपना सहयोग व समर्थन उन्हें देती रहेंगी।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार के द्वारा आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं को पुलिस के ज़रिए जबरन धरना स्थल से उठवाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन साजिश रचकर बेरोजगारों के आंदोलन को कुचलने के प्रयास कर रही है।

भावना पांडे ने आक्रोश जताते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ जोर-जबरदस्ती की और धरना स्थलों को जबरन बलपूर्वक खाली करवाया गया।

उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं मगर सरकार के पास इनकी बात सुनने का समय नहीं है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार शीघ्र अति शीघ्र आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं की मांगों को सुने और उनकी सुध ले। अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भाजपा और उसकी सरकार को भुगतने होंगे।

Loading

error: Content is protected !!