Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू ? पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर एक तरफ जहां राघव चड्ढा के तेवर तल्ख देखने को मिलते हैं तो वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल कई बार नरम दिखाई देते हैं। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पूछे जाने पर कि क्या अभी भी आप को उम्मीद है कि नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में आ रहे हैं ? इस सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वो अच्छे काम करते हैं तो हम उनकी तारीफ करते हैं और वो अगर कुछ गलत बात करते हैं तो हम उस पर अपनी बात रखते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू विपक्ष में हैं वो हमारी पार्टी में नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब में सीएम चेहरे को लेकर केजरीवाल ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो खुद पंजाब जा सकते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली का बेटा हूं, दिल्ली का भाई हूं, मैं यहीं रहूंगा, इसे छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन के बाद पंजाब में चन्नी साहब ने भी आकर कोई नया काम नहीं किया है। वहां वो सिर्फ ऐलान ही एलान कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुफ्त बिजली माडल की बात तो कर दी लेकिन एक भी आदमी का फ्री बिल नहीं आया। पंजाब की जनता सब देख रही है, वो दिलली का विकास देख रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार पंजाब में आप की सरकार आ रही है। केजरीवाल ने कहा पंजाब को ईमानदार राजनेता और ईमानदार राजनीति चाहिए है। वह आम आदमी पार्टी ही दे सकती है

केजरीवाल ने कहा कि पूरा पंजाब ही हमारा है। अमरिंदर सिंह के जाने से क्या आप को फायदा हुआ है? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उनमें से कुछ नहीं किया है। अमरिंदर सिंह भी कुछ कर नहीं पाए, अब चरणजीत सिंह चन्नी आए हैं। वह वादे पर वादे तो कर रहे हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि तीर्थ यात्रियों को विदा करने के लिए दिल्ली सरकार ने स्टेशन पर कार्यक्रम रखा था। केंद्र सरकार ने कार्यक्रम करने देने से मना कर दिया। मीडिया को भी तीर्थ यात्रियों से बात नहीं करने दी। उन्होंने कहा, मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि इस किस्म का व्यवहार सही नहीं है। बुढ़ापे में अगर किसी को तीर्थ यात्र करने का मौका मिल जाए, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। खैर भगवान आपका भला करें।’ वहीं दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाबत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा है कि संरक्षा और परिचालन को ध्यान में रखकर प्लेटफार्म पर स्टेज बनाकर कार्यक्रम और भीड़ इकट्ठी करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि रेलवे के भी कार्यक्रम होते हैं तो रेलवे प्लेटफार्म से बाहर होते हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि लोगों को प्लेटफार्म पर आने की इजाजत नहीं दी गई।

‘जो बोलता हूँ, वह करता हूँ’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जो भी बोलता हूं, वह करता हूं। हमने महिलाओं को एक हजार रुपये देने की बात कही है, यह कुल मिलाकर दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तीकरण का प्रोगाम होगा। जैसे दिल्ली में विकास हुआ है, वैसा ही विकास हर जगह होगा। केजरीवाल ने कहा कि हर महिला को हजार रुपये महीना देने पर कितन बड़ा महिला सशक्तीकरण होगा इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। कितनी ही छात्रएं होंगी जिनकी फीस नहीं अटकेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!