Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

आज से महिलाओं के जन-धन खातों में 500 रुपये की किस्तें डलनी शुरू हो जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका। 3 अप्रैल 2020, शुक्रवार। सरकार की ओर से महिला जन-धन खातों में 500 रुपये की किस्तें शुक्रवार यानी आज से डलना शुरू हो जाएगी। लॉकडाउन के इस विकट समय में गरीबों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में घोषणा की गई थी कि सभी महिला जन-धन खातों में तीन महीने तक 500 रुपये प्रति माह डाले जाएंगे। अब इस घोषणा के अनुसार, 500 रुपये की पहली किस्त सभी महिला जन-धन खाता लाभार्थियों को शुक्रवार को दी जाएगी। गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च से देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन का लागू किया हुआ है।

सामाजिक दूरी को बनाए रखने और लाभार्थियों द्वारा राशि की निकासी को सुनिश्चित करने के लिए बैंक इस महीने ये रुपये बांटने के लिए एक शेड्यूल का अनुसरण करेंगे। यह शेड्यूल लाभार्थियों के बैंक अकाउंट के अंतिम नंबरों पर आधारित है। शेड्यूल के अनुसार जिन महिला जन-धन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 3 अप्रैल 2020 को बैंक जाकर राशि की निकासी कर सकते हैं।

इसी तरह जिन महिला जन-धन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 4 अप्रैल 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 7 अप्रैल 2020 को, जिनका 6 या 7 है, वे 8 अप्रैल 2020 को और जिनका 8 या 9 है, वे 9 अप्रैल 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं। वहीं, 9 अप्रैल के बाद लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकते हैं।

बैंकों ने सभी लाभार्थियों से सहयोग करने और सभी की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निवेदन किया है। यहां आपको बता दें कि सरकारी निर्देशों के अनुसार फिलहाल किसी भी बैंक एटीएम से निकासी पर कोई शुल्क लागू नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!