Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हेल्पलाइन नंबर 104 पर 14,683 से अधिक कॉल किए गए प्राप्त

आकाश ज्ञान वाटिका। 3 अप्रैल 2020, शुक्रवार। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने से और लॉकडाउन के हालात के बीच लोगों को परेशानी से बचाने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन ‘104 और 18001801200’ अनवरत काम कर रही है। स्थिति यह है कि 17 दिन के भीतर इस हेल्पलाइन नंबर पर 31 मार्च तक 14 हजार 683 से अधिक कॉल प्राप्त किए गए हैं। 24 घंटे भी लगातार कॉल प्राप्त करने का आकलन किया जाए तो हर दो मिनट पर एक कॉल प्राप्त की गई है। यह आंकड़ा भी औसत में है और कई दफा तो एक कॉल खत्म नहीं होती कि दूसरी घंटी बज उठती है।

स्वास्थ्य महानिदेशालय में बनाए गए 104 के कंट्रोल रूम में हर दिन कॉल का ट्रेंड भी बदल रहा है। शुरुआत में लोगों को यह जानने की जिज्ञासा थी कि कोरोना वायरस से वह कैसे बच सकते हैं और इसके बाद जब इसने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया तो लोग और सतर्क हो गए। विदेश या देश के भी किसी हिस्से से आने वाले हर एक व्यक्ति की जानकारी इसमें साझा की जाने लगी। इसके बाद जब लॉकडाउन लागू किया गया तो उन कॉल की संख्या बढ़ गई, जिसमें लोग यहां से वहां या बाहर से उत्तराखंड आने की मांग कर रहे थे। अब पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने के संकट व ठहरने की दिक्कत को लेकर भी कॉल की संख्या बढ़ गई है। कॉल सेंटर के प्रभारी अधिकारियों का मानना है कि अब अधिकतर कॉल खाने-पीने की समस्या को लेकर आने लगी हैं। इस ट्रेंड में इजाफा होने की आशंका है।

समाधान के लिए जिलों के कंट्रोल को भेज रहे जानकारी

104 हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित जिलों के कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही यहां दर्ज सूचनाओं को जानकारी के लिए स्टेट कंट्रोल रूम से भी साझा किया जाता है।

दून में भोजन संबंधी 493 शिकायतें दर्ज

देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जिला कंट्रोल रूम में एक अप्रैल तक 493 से अधिक शिकायतें दर्ज कर ली गई थीं। इनमें अधिकांश शिकायतें भोजन व ठहरने की समस्या से संबंधित हैं। हेल्पलाइन 104 की तरह यहां भी जरूरतमंदों की भोजन संबंधी शिकायतें बढ़ने लगी हैं। इसके अलावा बाहर से आए लोगों की खबर देने व उनकी निगरानी के लिए उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी में सैटेलाइट कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!