Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात

  • लाखों रूपये की योजनाओं का भी किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2021, रविवार, सतपुली। पोखडा ब्लॉक में लंबे समय से स्टेडियम की माँग की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने जनता की इस माँग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास भी कर दिया। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पोखरा में स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर कही।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को पोखरा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ-साथ अनेक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि लंबे समय से पोखरा ब्लॉक में स्टेडियम की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। पिछली सरकारों ने जनता की माँग की लगातार अनदेखी की लेकिन भाजपा सरकार ने कम समय में ही जनता की माँग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि टीएचडीसी वित्त पोषित यह स्टेडियम निश्चित रूप से एक अद्भुत स्टेडियम के रूप में बनकर तैयार होगा, जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में बड़ी आसानी होगी। उन्होंने इस मौके पर पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए 22 लाख 74 हजार रूपये की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होने नन्दा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण करने के साथ-साथ तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर महादेव मंदिर में 5 लाख रूपये की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले स्थलीय कार्यों का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, युवा भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पुष्कर जोशी, श्रीमती हेमलता रावत, श्रीमती कुसुम देवी, संजय जोशी, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, जितेन्द्र नेगी, विजय भारत नेगी, लता देवी, सुनील भदोला, गोविन्द सिंह रावत, शुभम रावत समस्त शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष सहित टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह, उप अधिकारी आनंद सिंह रावत और कार्यदायी संस्था अधिकारी विनोद बड़थ्वाल, कमल नौटियाल आदि अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!