Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज देहरादून में होगी आयोजित

09आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज देहरादून में आयोजित होगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा और रोड मैप तैयार किया जाएगा।

राराष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि “बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीजेपी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।”

कार्यक्रम के पहले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, ‘कार्यकारियों की बैठक के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी, जिसमें हम पांच राज्यों में आगामी चुनाव समेत आने वाले छह महीनों के लिए रोड मैप तैयार करेंगे।” कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

वनथी श्रीनिवासन ने बताया कि 27 सितंबर को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम महिलाओं और बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में बात करेंगे।

पंo दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर पार्टी मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियाँ व योजनायें भारतीय जनता पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरित हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान और उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, हर गाँव, हर घर का विद्युतीकरण, सामाजिक सुरक्षा कवच जैसे कार्यक्रम एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विकास यात्रा की ही परिणिति है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ”आज इन योजनाओं के माध्यम से भारतवर्ष की तस्वीर बदल रही है और देश का आर्थिक उत्थान भी हो रहा है।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!