Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल मंत्री रेखा आर्या पहुँची कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुआ, U-19 कुमाऊँ कप के फाइनल मैच में की शिरकत

खेल जीवन में सिखाता है अनुशासित रहना : रेखा आर्या

खेल से तन मन रहता है स्वस्थ, दूर होता है तनाव : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 नवम्बर 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या आज नैनीताल जनपद स्थित कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुआ पहुँची जहाँ पर उन्होंने U-19 कुमाऊँ कप के फाइनल मैच में शिरकत किया। यह अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ, जिसका आज फाइनल मैच के बाद समापन हुआ।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें दो टीम हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी (काशीपुर) और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी (हल्द्वानी) फाइनल में पहुँची। खेल मंत्री ने कहा कि दोनों ही टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन मैच खेला। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये हम खुद को फिट रखने के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन में खेल की तरह अनुसाशन अपनाने की बात कही। साथ ही कहा कि सभी माता पिता को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी आगे बढ़ाने का हौसला प्रदान करें।

खेले गए फाइनल मैच में हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया। वही इस टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन सिद्धार्थ नारायण सिंह, बेस्ट बॉलर अजय यादव, बेस्ट विकेट कीपर नीरज पनेरू और प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चारु जोशी रहे।इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत, आयोजक मनोज पंत, साजिद खान खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्रीमती रशिका सिद्दकी, बाल विकास अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, युवा कल्याण अधिकारी डी.एन. काण्डपाल सहित खिलाडी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!