Breaking News :
>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्डहरिद्वार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल व खिलाड़ियों के प्रति सरकार है गंभीर, चलाई जा रहीं हैं कई योजनायें : रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा दिव्य और भव्य : रेखा आर्या

खेल महाकुंभ है खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या शुक्रवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुँची, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट (मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया, जहाँ आयोजकों द्वारा खेल मंत्री आदि का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें शुभकामनायें दी तथा साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हरिद्वार के लोगों को पहली बार बास्केटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें भी अपने खेल को और बेहतर करने का मौका मिलेगा तथा ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि बास्केटबॉल वह खेल है जो हमेशा आपका मनोरंजन करेगा, आपको प्रेरित करेगा और आपको इसे अधिक से अधिक खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह गेम आपको अपने आप में कई कौशल और तकनीक विकसित करने में सक्षम करेगा। इस खेल के माध्यम से आप अपने आप में जो परम कौशल विकसित करते हैं, वह टीम वर्क है।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए कहा कि सरकार व खेल विभाग प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनायें चला रहा है। खेल विभाग ने 1500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति योजना शुरू की है, जिसे हम मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के नाम से जानते हैं, जिसका फायदा हमारे बालक व बालिका खिलाड़ियों को मिल रहा है। इसके साथ ही जल्दी ही हम खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा, वही उन्होंने कहा कि हम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड भी बनाने जा रहे हैं, जिसका लाभ भी हमारे खिलाड़ियों को मिलेगा। इसके अलावा हमने न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू किया है जो कि अब राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है। ऐसे आयोजन से हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इस तीन दिवसीय टुर्नामेंट में ओएनजीसी, ईस्टर्न रेलवे, आर्मी ग्रीन, राजस्थान पुलिस, सीआईएसफ, दिल्ली, पंजाब पुलिस, इंडियन एयर फोर्स, चंडीगढ़ आर्मी की नामचीन टीमें भाग ले रही है।
कार्यक्रम का सफल संचालन विकास तिवारी ने किया l

इस अवसर पर पंतजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, डीपीएस प्राचार्य अनुपम जग्गा, सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वारओम प्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!