Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डहरिद्वार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लक्सर पहुँचने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश के आर्थिक विकास एवं उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और हमारे किसान भाईयों एवं बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने कि लिए इस प्रदेश में प्रदेश सरकार के द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कृषि से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है जिससे किसान भाई लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि में भी विकास कर रहे है।

मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 01 दिसम्बर, 2018 से कृषकों को कृषि कार्य हेतु कृषि निवेश कय किये जाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गई है। जिसके अन्तर्गत पात्र कृषकों को दो हजार रूपये प्रति किस्त की दर से तीन किस्तों में प्रतिवर्ष छः हजार रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। अब तक देश में ग्यारह करोड़ सैंतीस लाख कृषकों के खातों में दो लाख सोलह हज़ार करोड़ रूपये हस्तानान्तरित कराये जा चुके है।

इसी प्रकार प्रदेश में योजनान्तर्गत अब तक लगभग 9 लाख किसान पंजीकृत हो चुके हैं और अब तक किसानों को रूपये 1 हज़ार 9 सौ तीन करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। उन्होंने कहा जनपद हरिद्वार में योजनान्तर्गत अब तक लगभग 1 लाख 32 हज़ार 4 सौ 93 कृषकों को लगभग रूपये 2 सौ 63 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। मंत्री जोशी ने कहा वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरे चतुर्थ मास की किश्त इस माह प्रधानमंत्री जी द्वारा लगभग 8 लाख किसानों के खाते में रूपये 143.60 करोड की धनराशि कृषक भाईयो के खाते में हस्तानान्तिरित की जायेगी ।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कृषकों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर वितरित किये जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत प्रदेश में अब तक छः लाख सैंतालीस हजार कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जा चुके हैं। इसके साथ ही क्रेडिट धारक किसान को बीमा की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। जिसके अन्तर्गत जीवन क्षति अथवा स्थाई अपंगता होने पर रूपये पचास हजार का मुआवजा राशि एवं आंशिक अपंगता की स्थिति में रूपये पच्चीस हजार का मुआवजा राशि का भुगतान किया जाता है। प्रदेश में जैविक कृषि अधिनियम लागू किया गया है। गत पांच वर्षों में जैविक कृषि के क्षेत्रफल में निरन्तर वृद्धि हुयी है। वर्तमान में कृषि क्षेत्रफल का 34 प्रतिशत है। जैविक कृषि क्षेत्रफल बढ़ाने का आगामी वर्ष भी निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश की स्थानीय फसलों को विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु जियोग्रफिकल इन्डीकेशन टैग (जी आई टैग) प्रदान कराये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। मुन्स्यारी राजमा को भारत सरकार द्वारा जी आई टैग प्रदान कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 11 फसलों यथा-उत्तरकाशी राजमा, पुरोला लाल धान, बेरीनाग चाय, गहत मंडुवा, झंगौराा, बुंराश जूश, काला भटट, चौलाई, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, पहाड़ी तोर दाल तथा माल्टा को जी०आई० टैग प्रदान किए जाने की हेतु भारत सरकार में आवेदन कर दिया गया है। जिससे प्रदेश में किसानों के द्वारा उगायी जा रही फसलों को उसके उत्पादों को एक विशेष स्थान मिलेगा और उसका बहुत ही अच्छा मूल्य किसानों को प्राप्त होगा जिससे किसानों की आर्थिकी में अपेक्षित बढ़ोतरी होकर उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कृषकों द्वारा स्वयं सहकारिता के आधार पर क्लस्टर कृषि को प्रोत्साहित करने के लिये एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें किसानों की कृषि सम्बन्धी आवश्यताओं को देखते हुये एवं कृषि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार को क्रियाकलापों को करने के लिए एक एकीकृत कार्ययोजना तैयार किये जाने के लिये योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक ग्राम / कलस्टर कुल 95 क्लस्टरों का चयन किया गया है। आगामी वर्षों में अन्य ग्रामों / कलस्टरों में भी योजना संचालित करना प्रस्तावित है, जिसके लिए रूपये बारह करोड़ का प्रस्ताव किया गया है।

इस योजना के द्वारा चयनित गांव में कृषि से सम्बन्धी कार्यों के लिए नवीनतम तकनीकियों का उपयोग कर विकासखण्ड में आदर्श रूप में विकसित किया जायेगा, जिसको विकासखण्ड के अन्य गांव के किसान भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में हमारे किसान भाई अनवरत इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे और इस प्रदेश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कृषि उत्पादन में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने किसानों की समस्या को सुना ओर उन्हें शीघ्र उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार, भीम सिंह चौधरी, नितिन चौधरी, महिपाल, मोहित, मनदीप चौधरी, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र प्रधान, मनोज राठौर, यशवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *