Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड-19 टीकाकरण की गति शहरी क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ाने की जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीनेशन, टीकाकरण तथा इससे सम्बन्धित इन्फ्रास्ट्रक्चर के सम्बन्ध में चिकित्सा विभाग और अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कोविड-19 टीकाकरण की गति शहरी क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ाने तथा सैम्पलिंग की प्रक्रिया को भी लगातार गतिमान बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला सर्विलांस अधिकारी को निर्देशित किया कि महत्वपूर्ण अस्पतालों में लगाये जाने वाले सैन्ट्रलाइज्ड ऑक्सीजन प्लांट तथा  कॉन्सेंट्रेटरऔर ऑक्सीजन फिलिंग प्लांट इत्यादि लगाने की महानिदेशक स्वास्थ्य के स्तर पर ली जाने वाली मंजूरी को प्राथमिकता से लें तथा सम्बन्धित पक्ष से व्यक्तिगत रूप से इस सम्बन्ध में पहल करें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कोविड-19 की गाइडलाईन में जिस सीमा तक थोड़ी छूट दी गई है उसी सीमा तक उसका अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे उपायों/कार्यों की नियमित समीक्षा करने, प्रभावी सर्विलांस कार्य करवाने, गाईडलाईन्स का काड़ाई से अनुपालन करते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने, जनमानस को कोविड-19 संक्रमण एवं उसके बचाव के प्रति पोस्टर, बैनर, पम्पलेट, संदेश के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों एवं बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन ना करने तथा मास्क का उपयोग न करने वालों पर चालान की कार्यवाही की जाय तथा इन कार्यों में पुलिस की मदद प्राप्त कर ली जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि गाईडलाईन का पालन ना करने वालों पर निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!