Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की इस वर्ष की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में इस वर्ष समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु समिति के सदस्यों से चर्चा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पत्रकारों की प्रिन्ट, इलैक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के अनुसार श्रेणीवार सूची बनाई जाए ताकि पत्रकारों की संख्या का पता चल सके जिससे उनका एवं उनके परिजनों का कोविड टीकाकरण करने के साथ ही भविष्य में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए तीन माह में स्वास्थ्य जाँच शिविर की व्यवस्था भी की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी पत्रकारों को दिलाये जाने हेतु समिति प्रयास करे। साथ ही यदि किसी पत्रकार को अपना राशन कार्ड, बिजली, पानी कनैक्शन इत्यादि लेने से सम्बन्धित कोई समस्या हो रही है तो समिति के माध्यम से सम्बन्धित विभाग से पत्राचार किया जा सके।

बैठक में समिति के सदस्य सुधीर गोयल द्वारा अन्य विभागीय अधिकारियों को समिति में रखने का सुझाव दिया, सुमन सेमवाल ने निरंतर कार्य कर रहे संस्थानवार पत्रकारों की सूची बनाये जाने का सुझाव दिया। समिति के सदस्य भारती सकलानी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मीडिया से मिलने का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव रखे। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों के सुझाव एवं समस्या सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध प्रकाश चन्द्र, जिला सूचना अधिकारी/सचिव जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति देहरादून प्रकाश सिंह भण्डारी, समिति के सदस्य सुधीर गोयल, राजेश शर्मा, भारती सकलानी, सुमन सेमवाल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!