Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन सूरत से काठगोदाम और हैदराबाद से हरिद्वार पहुँची

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2020, मंगलवार। कोरोना लॉकडाउन-4.0 के बीच यात्रियों का दूसरे राज्यों से आने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में सूरत से काठगोदाम और हैदराबाद से यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन हरिद्वार पहुँची। कारगिल से भी 43 यात्रियों को बसों के माध्यम से उत्तराखंड लाया गया।

अब गोवा से यात्रियों को लेकर ट्रेन हरिद्वार पहुँचेगी। इसके अलावा बैंगलुरू से लालकुंआ के लिए ट्रेन यात्रियों को लेकर चलेगी। साथ ही देहरादून से बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। अभी तक दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए 2.25 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 1.04 लाख उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। विदेशों से भी 71 उत्तराखंड के प्रवासी भारत पहुँच चुके हैं।

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगों को प्रदेश में लाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ट्रेन से बड़ी संख्या में प्रवासियों को उत्तराखंड वापस लाया जा रहा है। साथ ही दूसरे राज्यों के लिए भी  ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक प्रदेश में 12 ट्रेन आई हैं।

प्रत्येक ट्रेन में 1200 से लेकर 1600 तक यात्री आए हैं। गुजरात, तेलंगाना, पुणे, सूरत, दिल्ली, गोवा, तिरुअनंतपुरम , चेन्नई और अन्य राज्यों से फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है। विदेशों से भी अभी तक 121 प्रवासी उत्तराखंडियों ने वापसी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 71 भारत पहुंच चुके हैं।

ये बांग्लादेश, सिंगापुर, यूएई, सऊदी अरब, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया व मालदीव आदि देशों से आए हैं। जल्द ही म्यांमार, इंडोनेशिया, नेपाल और यूएई से प्रवासी भारत पहुंच जाएंगे। दूसरी ओर, अन्य राज्यों में जाने के लिए 38176 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 22526 को संबंधित प्रदेशों में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आने के लिए 4100 लोगों को पास जारी किए गए हैं। उत्तराखंड आने वाले सभी प्रवासियों को ई-पास भी जारी किए जा रहे हैं।

इन राज्यों से वापस पहुँचे लोग

दिल्ली- 34621

हरियाणा- 18218

उत्तर प्रदेश- 16928

चंडीगढ़ – 8489

राजस्थान – 6118

गुजरात- 6001

पंजाब – 5947

महाराष्ट्र – 4127

कर्नाटक- 2486

अन्य राज्य – 1526

राज्य के भीतर 82513 गए दूसरे जिलों में

प्रदेश में अभी तक 82513 लोग एक-दूसरे जिलों में गए हैं। इनमें से 4157 अपने गृह जिले वापस आए हैं। इनमें सबसे अधिक 9735 चमोली, 7870 रुद्रप्रयाग व 4319 टिहरी में आए हैं। वहीं सबसे अधिक 9286 देहरादून, 8838 हरिद्वार और 7669 लोग पौड़ी से अपने गृह जिलों को गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!