Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अमर अब्दुल्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी नेताओं से की चर्चा – चु़नौतीपूर्ण हालात में आम लोगों की मदद करने के लिए आगे आने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2020, मंगलवार। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लॉकडाउन में थमी जम्मू कश्मीर की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी नेताओं से बात की और उन्हें सक्रिय रहने को कहा। साथ ही पार्टी कैडर व आम लोगों के साथ संपर्क बनाए रखते हुए उनकी मदद का आह्वान किया है।

राज्य के पुनर्गठन के बाद उनकी पार्टी नेताओं संग पहली बैठक है। हिरासत के दौरान अवश्य नेशनल कांफ्रेंस का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। फिलहाल उमर ने भले ही राजनीति की बात नहीं की हो लेकिन जम्मू कश्मीर की सियासत पर नजर रखने वालों के मुताबिक इस कांफ्रेंस को सियासत से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन हमेशा नहीं रहेगा और कोरोना के साथ ही हमें जीने की आदत डालनी है। इसलिए उमर की बैठक इस बात का संकेत है कि उन्होंने पार्टी कैडर को फिर से एकजुट करते हुए सक्रिय करना शुरू कर दिया है।

यहां बता दें कि उमर अब्दुल्ला को प्रदेश प्रशासन ने राज्य के पुनर्गठन के फैसले से पूर्व एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया था। उन्हें मार्च माह में प्रशासन ने पीएसए से मुक्त कर दिया था। रविवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उमर ने कहा कि हमें इस मसले पर सियासत नहीं करनी है और न यह मौका सियासत का है। हमें किसी व्यक्ति विशेष की तकलीफ को दूसरों पर नहीं लादना है और न उस पर सियासत करनी है।

उन्होंने कहा कि चु़नौतीपूर्ण हालात में आम लोगों की मदद करने के लिए हमेशा अगले मोर्चे पर रहना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को मौजूदा हालात में पीडि़त लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए कहा। हमें हाईवे के आसपास श्रमिकों व अन्य लोगों की मदद करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण अमीर-गरीब या किसी जाति का लिहाज नहीं करता, यह पूरी मानवता के लिए खतरा है।उन्होंने बांग्लादेश में फंसे जम्मू कश्मीर के नागरिकों को वापस लाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि ओमान, दुबई और अन्य देशों से भी जम्मू कश्मीर के नागरिकों को वापस लाया जाएगा।

हमारे सभी नेता और कार्यकर्ता कर रहे मदद

जम्मू संभाग के नेकां प्रधान देवेंद्र राणा ने बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे सभी नेता और कार्यकर्ता कोरोना से पैदा हालात में आम लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। नेकां के वरिष्ठ नेता रत्न लाल गुप्ता ने कहा कि इस बैठक से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। बैठक में प्रदेश के हालात पर भी विचार-विमर्श हुआ है, लेकिन सियासत पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई।

उचित मौके की तलाश में हैं उमर

विश्लेषकों के अनुसार उमर नेशनल कांफ्रेंस की सियासी गतिविधियों को फिर से शुरू करने और शक्ति प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक उचित मौके की तलाश में हैं। वह चाहते हैं कि लॉकडाउन के दौरान यथासंभव प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता से संपर्क बना रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!