Breaking News :
>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

स्‍पीकर ओम बिड़ला राहुल गांधी पर हुए गुस्‍सा, कहा- “आप कौन होते हैं अनुमति देने वाले”

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को राष्‍ट्रपति के अविभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता को स्‍पीकर ओम बिड़ला की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। बहस के दौरान संसदीय कार्यवाही के तय नियमों का पालन करने के लिए स्‍पीकर ने न सिर्फ राहुल गांधी को नसीहत दी बल्कि ये भी कहा कि किसी सांसद को बोलने की इजाजत देने का अधिकार उनका है न कि राहुल गांधी का।

हुआ ये कि धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए ही राहुल गांधी ने एक दूसरे सांसद को भी बोलने की अनुमति दी। इस पर स्‍पीकर गुस्‍से में आ गए और राहुल गांधी से कहा कि आप कौन होते हैं इसकी इजाजत देने वाले। आप इस तरह की इजाजत नहीं दे सकते हैं, ये मेरा अधिकार है। उन्‍होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि आपको इस बात का अधिकार नहीं है कि आप किसी सांसद को बोलने की इजाजत दें। इसका अधिकार केवल उनके पास है। दरअसल, ये सब कुछ तब हुआ जब राहुल गांधी अपनी बात रख रहे थे। तभी भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने अपनी बात रखनी चाही। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वो एक लोकतांत्रिक व्‍यक्ति हैं और वो दूसरे सांसद को बोलने की इजाजत देते हैं। इसी वजह से स्‍पीकर ओम ब‍िड़ला बेहद खफा हो गए थे

राहुल गांधी ने धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत को किसी ऐसे साम्राज्‍य की तरह से नहीं चलाया जा सकता है जहां पर राजा किसी की भी बात न सुने।  राहुल गांधी ने कमलेश पासवान, जो कि उनसे पहले बोले थे का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा में उनकी और दूसरे भाई बहनों की बात नहीं सुनी जाती है। इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि पूर्व में दलितों के साथ कौन कैसा व्‍यवहार करता आया है। कमलेश खुद इसका इतिहास बखूबी जानते हैं। उन्‍होंने कहा कि वो उन्‍हें इस बात पर गर्व है कि उन्‍होंने उनके सामने अपनी बात रखी। लेकिन वो एक गलत पार्टी में हैं, लेकिन घबराएं मत।

इसके जवाब में पासवान ने कहा कि राहुल गांधी उन्‍हें कह रहे हैं कि वो एक गलत पार्टी में हैं। लेकिन इसी पार्टी ने उन्‍हें तीन बार सांसद बनाया है। इससे अधिक उन्‍हें और क्‍या चाहिए। अपनी पार्टी की वजह से ही वो संसद में बोलने का अधिकार पा सके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!